गलत जगह पर बनाया 11.5 करोड़ से 30 चेकडैम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर :देवघर जिले में पिछले चार सालों में करीब 11.5 करोड़ रुपये की लागत से 30 से अधिक चेकडैम बनाये गये. इनमें से अधिकतर चेकडैम में पानी नहीं है. पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद भी ये चेकडैम पानी नहीं रोक पाये. इनका निर्माण लघु सिंचाई विभाग की ओर से किया गया था. बताया […]
विज्ञापन
देवघर :देवघर जिले में पिछले चार सालों में करीब 11.5 करोड़ रुपये की लागत से 30 से अधिक चेकडैम बनाये गये. इनमें से अधिकतर चेकडैम में पानी नहीं है. पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद भी ये चेकडैम पानी नहीं रोक पाये.
इनका निर्माण लघु सिंचाई विभाग की ओर से किया गया था. बताया जाता है कि ये चेकडैम गलत जगह बना दिये गये. 10 अक्तूबर को सांसद डॉ निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में दिशा की बैठकइन सभी चेकडैम की तकनीकी व उपयोगिता की जांच का निर्णय लिया गया है.
खेत की ऊंचाई के अनुसार नहीं
इन चेकडैमों का निर्माण करौं, सारवां, सोनाराठाढ़ी, मधुपुर व मोहनपुर प्रखंड में किया गया है. करौं प्रखंड के मांझीडीह जोरिया, छोटा जनाकी नदी, न्यू चिहुंटिया व सोनारायठाढ़ी प्रखंड के ब्रहमोत्तरा व भौरा जमुआ गांव में सीरीज चेकडैम बनाये गये हैं. बताया जाता है कि इनका निर्माण खेत की ऊंचाई के अनुसार नहीं किया गया, जिससे पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है.
बनी है जांच कमेटी
चेकडैम की तकनीकी व उपयोगिता की जांच के लिए कमेटी बनायी गयी है. कमेटी को एक सप्ताह के अंदर विकास शाखा के माध्यम से अपनी रिपोर्ट दिशा को सौंपनी है. कमेटी में अलग-अलग विभाग के अभियंताअों काे शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










