एटीएम से रुपये निकालने वाले को खोजने पहुंची गोड्डा पुलिस

देवघर : एटीएम से रुपया निकालने वाले एक मोबाइल धारक की तलाश में गोड्डा नगर थाने के एएसआइ चितरंजन झा गुरुवार को देवघर पहुंचे. यहां कुंडा थाने की पुलिस की मदद से मोबाइल धारक कुंडा निवासी नीरज झा की खोजबीन किया. उसका नाम-पता कुंडा पुलिस की मदद से सत्यापन कर गोड्डा नगर थाने के एएसआइ […]
देवघर : एटीएम से रुपया निकालने वाले एक मोबाइल धारक की तलाश में गोड्डा नगर थाने के एएसआइ चितरंजन झा गुरुवार को देवघर पहुंचे. यहां कुंडा थाने की पुलिस की मदद से मोबाइल धारक कुंडा निवासी नीरज झा की खोजबीन किया.
उसका नाम-पता कुंडा पुलिस की मदद से सत्यापन कर गोड्डा नगर थाने के एएसआइ वापस लौट गये. जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र गोड्डा के दुबराजपुर निवासी भरत कुमार मोदी को मोबाइल से कॉल कर एकाउंट व एटीएम से संबंधित डिटेल्स की जानकारी लेने के बाद एकाउंट से रुपया उड़ा लिया गया था. मामले में उसने 15 जुलाई 2015 को गोड्डा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




