पांच भालू व दो बंदर के साथ संदिग्ध हिरासत में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भालू तस्करी में बिहार व बंगाल के लोगों की मिली संलिप्तता देवघर :सोनारायठाढ़ी क्षेत्र से सोमवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर पांच भालू व दो बंदर बरामद किये. साथ ही एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया. वन विभाग की टीम को कई भालू व बंदर रखकर करतब कराने की सूचना मिली […]
विज्ञापन
भालू तस्करी में बिहार व बंगाल के लोगों की मिली संलिप्तता
देवघर :सोनारायठाढ़ी क्षेत्र से सोमवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर पांच भालू व दो बंदर बरामद किये. साथ ही एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया. वन विभाग की टीम को कई भालू व बंदर रखकर करतब कराने की सूचना मिली थी. विभाग ने पहले रेकी करायी व फिर पुख्ता जानकारी मिलने के बाद डीएफओ प्रेमजीत आनंद के निर्देश पर रेंजर एसडी सिंह व महादेव उरांव के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी की गयी. छापेमारी में पांच भालू व दो बंदर बरामद किये. टीम को छह भालू होने की सूचना मिली थी.
छापेमारी की भनक मिलते ही भालू के साथ रह रहे सारे लोग फरार हो गये. एक को मौके पर से हिरासत में ले लिया गया. हिरासत में लिया गया व्यक्ति बांका जिले के बौंसी थाना निवासी अरमान मुसलिम है. पूछताछ में अरमान ने बताया कि उनके साथ तीन लोग मौजूद थे. उनमें मुंगेर खड़गपुर निवासी कलाम, बौंसी निवासी गुलजार के अलावा बंगाल के कुछ लोग हैं. डीएफओ ने बताया कि वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत किसी भी वन्य जीवों का प्रदर्शन करना व तमाशा दिखाना प्रतिबंधित है. अरमान के पास भालूओं के स्वामित्व का कोई ट्रांजिट परमिट भी नहीं मिला है.
डीएफओ ने बताया कि देवघर में इसके रहने की कोई सुविधा नहीं है. रांची चिड़ियाखाना में भी काफी संख्या में भालू मौजूद हैं. अब इन्हें रेस्क्यू सेंटर भेजा जायेगा. वर्तमान में प्रधान मुख्य संरक्षक सह मुख्य वन प्राणी प्रतिपालक झारखंड सरकार पीके वर्मा को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा जा रहा है. मार्गदर्शन प्राप्त होते ही भालू के संरक्षण के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी टीम में वनपाल राजेंद्र राम, आशुतोष कुमार, अतिष कुमार, शंकर सिंह, अनिल मंडल अजय कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










