प्रदीप के गोड्डा स्थित आवास पर देवघर पुलिस ने की छापेमारी

देवघर/गोड्डा : पार्टी की महिला नेत्री के साथ यौन उत्पीड़न मामले में सोमवार की देर रात विधायक प्रदीप यादव के आवास पर देवघर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस तकरीबन रात 1.30 बजे पहुंची. इस छापेमारी में प्रदीप यादव आवास पर नहीं मिले. देवघर पुलिस सीधे नगर थाना पहुंची. छापेमारी के पूर्व जिले के वरीय पुलिस […]
देवघर/गोड्डा : पार्टी की महिला नेत्री के साथ यौन उत्पीड़न मामले में सोमवार की देर रात विधायक प्रदीप यादव के आवास पर देवघर पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस तकरीबन रात 1.30 बजे पहुंची. इस छापेमारी में प्रदीप यादव आवास पर नहीं मिले. देवघर पुलिस सीधे नगर थाना पहुंची. छापेमारी के पूर्व जिले के वरीय पुलिस अधिकारी को इस बात की सूचना दी गयी.
नगर थाना की पुलिस के सहयोग से देवघर पुलिस छापेमारी करने पहुंची. साथ में नगर थाना से प्रभारी नगर थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी भी गये थे. विधायक प्रदीप के आवास पर गिने चुने लोग थे. कांड की आइओ इंस्पेक्टर संगीता कुमारी ने विधायक आवास को खंगाला. उस दौरान आइओ संगीता ने आवास में रह रहे चालक व रसोईया से विधायक के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










