बैंककर्मी से नकदी व मोबाइल की झपटमारी

Updated:
विज्ञापन

देवघर : पंजाब एंड सिंध बैंक मुंगेर में काम करने वाले वार्ड नंबर-10 के हनुमान मंदिर के समीप कोरियासा निवासी सत्यजीत कुमार दुबे की बैग सात जून की देर रात करीब 12:25 बजे सत्संग हिरना रोड में झपटमारी हो गयी. बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में सत्यजीत ने […]

विज्ञापन

देवघर : पंजाब एंड सिंध बैंक मुंगेर में काम करने वाले वार्ड नंबर-10 के हनुमान मंदिर के समीप कोरियासा निवासी सत्यजीत कुमार दुबे की बैग सात जून की देर रात करीब 12:25 बजे सत्संग हिरना रोड में झपटमारी हो गयी. बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. इस संबंध में सत्यजीत ने नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जिक्र है कि रात करीब 12 बजे मुंगेर से ट्रेन द्वारा जसीडीह स्टेशन आया. इसके बाद ऑटो से घर आ रहा था. उसी दौरान ऑटो से उसके एयर बैग की झपटमारी कर ली गयी. बैग में नकद 12 हजार रुपये सहित दो एटीएम कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान थे, जो गायब हो गया. इस संबंध में मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है. इस घटना के पूर्व बीएड कॉलेज के समीप देर रात में एक व्यक्ति की बैग झपटमारी हो गयी थी. उस मामले में भी नगर पुलिस को कुछ सुराग नहीं मिल सका है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola