मोहनपुर के 13 बूथों में देर से शुरू हुई वोटिंग

Updated at : 20 May 2019 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
मोहनपुर के 13 बूथों में देर से शुरू हुई वोटिंग

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के 152 बूथों में 76.06 फीसदी मतदान हुआ. सुबह से ही वोटरों में उत्साह देखा गया. सुबह 11 बजे तक 36 फीसदी मतदान हो चुका था. महिलाएं पहले ही कतार में लग गयी थी. वहीं बुजूर्गों को प्राथमिकता के तौर पर वाेट दिलाया जा रहा था. रमजान में रोजा की वजह […]

विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर प्रखंड के 152 बूथों में 76.06 फीसदी मतदान हुआ. सुबह से ही वोटरों में उत्साह देखा गया. सुबह 11 बजे तक 36 फीसदी मतदान हो चुका था. महिलाएं पहले ही कतार में लग गयी थी. वहीं बुजूर्गों को प्राथमिकता के तौर पर वाेट दिलाया जा रहा था. रमजान में रोजा की वजह से मुस्लिम बहुल बूथों में महिलाएं सुबह 11 बजे तक वोट डाल चुकी थी. हालांकि 13 बूथों में इवीएम व वीवीपैट में आयी खराबी की वजह से देर से मतदान चालू हुआ. जिस कारण 15 मिनट से लेकर डेढ़ घंटे तक मतदान बाधित हुआ है.

बलजोरा के बूथ संख्या 322 में इवीएम में आयी खराबी की वजह से सुबह 8:30 बजे वोटिंग शुरू हुई. जमुनिया पंचायत के बूथ नंबर 408 में इवीएम में खराबी के कारण सवा घंटे देर से मतदान शुरू हुआ. चकरमा के बूथ में इवीएम खराब रहने के कारण 30 मिनट मतदान रूका रहा. बारा व खोभा में इवीएम की खराबी से 30 मिनट मतदान बाधित रहा. इन बूथों पर बीडीओ अशोक कुमार व सीओ प्रीतिलता किस्कू की मौजूदगी पर सेक्टर अफसर ने इवीएम बदला.
यही स्थिति पंचरुखी, आमागाछी, सलैया, पथलगढ़ा, मयूरनाच व सलैया बूथों में रहा, इन बूथों में इवीएम की खराबी से 15 से 20 मिनट तक मतदान रूका रहा. जमुनियां में मतदान बाधित रहने वोटर नाराजगी प्रकट कर रहे थे. देर होने की वजह से जमुनियां व बलजोरा में कतार में शामिल वोटरों को बीडीओ के निर्देश पर वोट कराया गया. अंतिम समय तक वोटरों में उत्साह देखा गया. घर के वृद्ध वोटरों को वाहनों से लेकर वोट उनके परिजन करा रहे थे.
सिमरकिता गांव में शाम 06:35 बजे तक हुआ मतदान
देवघर. मोहनपुर प्रखंड के सिमराकिता गांव बूथ संख्या 370 में सुबह 07:30 बजे से मतदान शुरू हुआ. वहीं लंबी कतार रहने के कारण शाम 06:35 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ. ग्रामीणों ने बताया कि यहां इवीएम मशीन में कुछ खराबी आ गयी थी, इस कारण आधा घंटा देर से मतदान चालू हुआ था.
इस बूथ में अधिक मतदाता रहने के कारण महिला व पुरुष की लंबी कतार लग गयी थी. वहीं तड़पती धूप व गर्मी में भी मतदान करने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया. लोगों पर देर होने का भी प्रभाव नहीं पड़ा. लोगों ने अपनी बारी का इंतजार कर अपने मतदान का उपयोग किया.
मधुपुर विस में 74.53 फीसदी महिलाओं ने अपने मतों से दिये बदलाव के संकेत
देवघर विधानसभा में 131779 पुरुष व 114904 महिला मतदाताओं ने किया वोट
मधुपुर विधानसभा में 112470 पुरुष व 105291 महिला मतदाताओं ने किया वोट
देवघर : लोकसभा आम चुनाव-2019 में मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में ओवरऑल 72.07 फीसदी तथा देवघर विधानसभा क्षेत्र में 69.16 फीसदी मतदान हुआ. आंकड़ों पर गौर करें तो मधुपुर विधानसभा में कुल वोटरों की संख्या 217761 है. इसमें से 74.53 फीसदी यानि 105291 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिहाज से महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत बढ़ना एक नये बदलाव की ओर इशारा करता है. मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में 112470 पुरुषों (69.90 फीसदी) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. देवघर विधानसभा में पुरुषों की तुलना में महज 0.56 महिला मतदाताओं ने कम वोट किये.
जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार देवघर विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 246683 है. यहां 114904 महिला मतदाताओं (68.86 फीसदी) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जबकि 131779 पुरुष वोटरों (69.42 फीसदी) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola