देवघर में पीएम मोदी : एसपीजी के घेरे में सभा स्थल, चाक-चौबंद सुरक्षा

प्रधानमंत्री की देवघर में चुनावी सभा आज. शहर के हरेक चौक-चौराहों पर लगायी गयी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी देवघर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर आगमन को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. चप्पे-चप्पे पुलिस की तैनाती की गयी है. सभा स्थल को एसपीजी व जिला पुलिस ने घेरे में ले लिया है. बाहर से […]
प्रधानमंत्री की देवघर में चुनावी सभा आज. शहर के हरेक चौक-चौराहों पर लगायी गयी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी
एसपीजी के अधिकारियों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी के अधिकारियों के साथ पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने तैयारी को लेकर बैठक की. उक्त बैठक में हेडक्वार्टर व हाउसिंग बोर्ड के डीजी पीआरके नायडू, एडीजी अजय कुमार सिंह, मुरारी लाल मीणा, संताल परगना आइजी रंजीत कुमार प्रसाद, डीआइजी आरके लकड़ा, डीआइजी अखिलेश झा, देवघर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी एहतेशाम वकारिबा, नौशाद आलम, प्रियंका मीणा, के अलावा चार प्रशिक्षु आइपीएस, देवघर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव व पीएम ड्यूटी के लिए आये सभी डीएसपी के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल थे. बैठक में अब तक की तैयारी की समीक्षा की गयी. इसमें मंच व सभा स्थल के मैप की रीडिंग कर सभा स्थल पर पहुंच कर तैयारी का मिलान किया गया. इसके बाद टीम लैंडिंग एरिया व सभास्थल पहुंच कर हेलीपैड का जायजा लिया.
अधिकारियों को मिला ड्यूटी चार्ट, मॉक ड्रिल कराया गया : इधर, कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई जिसमें प्रतिनियुक्त अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये गये. उनकी ड्यूटी के बारे में चार्ट सौंपी गयी तथा माॅक ड्रिल कराया गया. हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी हुई. इधर, लोकल पुलिस शहर के हरेक ठहराव वाले सेंटरों, होटल सहित सभी लॉज को खंगालने में जुटी है. बाहर से आने वाले सुरक्षा अधिकारी, फोर्स सहित प्रशासन के महकमे को ठहराने के लिए शहर के कई होटलों को रिजर्व कर दिया गया है.
गार्लेंड पदाधिकारी की लगी ड्यूटी : भारत के प्रधानमंत्री को दिये जाने वाले गुलदस्ता व मालाओं की विशेष शाखा द्वारा जांच होगी. एसपीजी के निर्देशानुसार सादे लिबास में महिला व पुरुष आरक्षी की ड्यूटी लगायी गयी है.
मुख्यमंत्री के लिए अलग हेलीपैड : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से ही कुछ दूरी पर हेलीपैड का निर्माण किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के संपूर्ण दायित्व निर्वाहन के लिए दंडाधिकारी की ड्यूटी लगायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




