बाबाधाम से संतालपरगना का चुनावी लक्ष्य साधेंगे प्रधानमंत्री

देवघर : संतालपरगना में चुनावी लक्ष्य को साधने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाबा बैद्यनाथ की नगरी पहुंच रहे हैं. संताल परगना की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने की चुनौती लेकर प्रधानमंत्री पहली बार देवघर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 2014 की आमचुनाव झारखंड में जो दो सीट भाजपा हारी […]
देवघर : संतालपरगना में चुनावी लक्ष्य को साधने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बाबा बैद्यनाथ की नगरी पहुंच रहे हैं. संताल परगना की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने की चुनौती लेकर प्रधानमंत्री पहली बार देवघर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 2014 की आमचुनाव झारखंड में जो दो सीट भाजपा हारी थी, वह दोनों सीट संताल परगना से ही थी.
झारखंड में चुनावी गणित को ठीक करने के लिए संतालपरगना को साधना ही होगा. लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में गोड्डा, दुमका व राजमहल सीट पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुंडा एयरपोर्ट पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. कुंडा के निर्माणाधीन देवघर एयरपोर्ट स्थित सभा स्थल पर मंच व पंडाल निर्माण का काम युद्धस्तर पर चल रहा है. सभा स्थल पर बनाये गये हेलीपैड सहित पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










