डढ़वा से बरामद महिला की लाश मामले में सुराग नहीं

देवघर: थाना क्षेत्र के डढ़वा नदी स्थित मसान काली मंदिर के समीप से बरामद अज्ञात महिला (40) की लाश मामले में जसीडीह पुलिस को 18 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. आशंका जतायी गयी थी कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी होगी. इसके बाद हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने […]
देवघर: थाना क्षेत्र के डढ़वा नदी स्थित मसान काली मंदिर के समीप से बरामद अज्ञात महिला (40) की लाश मामले में जसीडीह पुलिस को 18 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है.
आशंका जतायी गयी थी कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी होगी. इसके बाद हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से महिला के चेहरे को उसी की साड़ी से ढंक कर ऊपर से बालू डाल दिया था.
मृतका के नाक से ब्लड निकल रहा था. वहीं सिर के पिछले हिस्से में भी चोट के निशान पाये गये थे. मृतका के पैर के घुटनों में भी कीचड़ के दाग लगे थे. जिस जगह पर उसकी लाश थी, बगल के बालू में घसीटने का निशान भी था. मृतका के हाथ में गोदना का निशान भी था. वह कत्था रंग की साड़ी पहनी हुई थी. वहीं ब्लू रंग की साड़ी से भी उसे ढंक दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




