Deoghar News : मनोज मध्यदेशीय फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठन विस्तार और सामाजिक उत्थान पर मंथन

Published by : RAJIV RANJAN Updated At : 11 Apr 2026 8:38 PM

विज्ञापन

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा का दो दिवसीय 46वां राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को देवघर में शुरू हुआ. इसमें देशभर से पहुंचे समाज के हजारों लोगों शामिल हुए. अधिवेशन के दौरान नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा का दो दिवसीय 46वां राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार को देवघर में शुरू हुआ. इसमें देशभर से पहुंचे समाज के हजारों लोगों शामिल हुए. अधिवेशन के दौरान नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मनोज मध्यदेशीय को एक बार फिर सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. उनके निर्विरोध चयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सह राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मध्यदेशीय ने ध्वजारोहण और दीप प्रज्वलित कर की. देवघर जिला कमेटी की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष को बाबा बैद्यनाथ का मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया. जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार, महामंत्री अजीत शाह और कोषाध्यक्ष गणेश साह ने अतिथियों का अभिनंदन किया, वहीं नगर अध्यक्ष विक्रम गुप्ता व उनकी टीम ने भी सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया. अधिवेशन में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया. अधिवेशन में विभिन्न राज्यों से आये प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया.

पारदर्शिता के साथ नयी टीम का

गठन

अधिवेशन के दौरान पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया. चुनाव अधिकारी हरे राम कृष्ण साह (ओडिशा), विनोद कुमार साह (दिल्ली) और बंशीधर प्रसाद (पटना) की देखरेख में पूरी प्रक्रिया की गयी. इसमें पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व न्यायाधीश वाइसी गुप्ता (उज्जैन) और रमेश कुमार कौशल (महाराष्ट्र) मौजूद रहे. नयी टीम में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मध्यदेशीय के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र प्रसाद गुप्ता और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में कुंदन कुमार गुप्ता को चुना गया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री बसंत गुप्ता, नरेंद्र प्रसाद गुप्ता, ऋषि प्रसाद गुप्ता, कुंदन कुमार गुप्ता, राजेश कुमार साह, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रेम कुमार, अजीत शाह, विक्रम कुमार गुप्ता समेत महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीति गुप्ता उपस्थिति रहे. मंच संचालन रितु गुप्ता और कुंदन कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद

समाज के उत्थान व शिक्षा पर रहेगा विशेष फोकस: राष्ट्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मध्यदेशीय ने कहा कि संगठन आने वाले समय में एकता के सुदृढ़ीकरण, विस्तार और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करेगा. समाज अब केवल सामाजिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करायेगा, ताकि नयी दिशा और पहचान मिल सके. उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुकुंद नगर में समाज के छात्र-छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉस्टल का निर्माण कराया जा रहा है. यहां सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे प्रतिभावान विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. उन्होंने नेपाल में बसे समाज के लोगों का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां हाल ही में पासपोर्ट की अनिवार्यता लागू होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों पर कुछ हद तक असर पड़ने की संभावना है. विशेषकर छोटे और मध्यम कारोबारियों को प्रारंभिक स्तर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इसके बावजूद उन्होंने भरोसा जताया कि समाज के लोग बदलती परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालने में सक्षम हैं और हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे. सभी देश की अपनी नीतियां होती हैं.

हाइलाइट्स

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के दो दिवसीय 46 वीं राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू

विज्ञापन
RAJIV RANJAN

लेखक के बारे में

By RAJIV RANJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola