देवघर मंडल कारा में पहली बार गूंजे करम गीत, बंदियों ने किया पारंपरिक नृत्य

Updated:
विज्ञापन

मंडल कारा में बंदियों और सुरक्षाकर्मियों ने सामूहिक रूप से गया करम गीत व नृत्य किया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर मंडल कारा में पहली बार करमा पूजा का आयोजन हुआ, जहां बंदियों ने पारंपरिक गीत-नृत्य से उत्सव मनाया. जेलर ने बताया कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति से जुड़ा है.

विज्ञापन

देवघर : देवघर मंडल कारा में पहली बार करमा पूजा का आयोजन किया गया. जेलर प्रमोद कुमार ने करम डाल समेत पूजा सामग्री और प्रसाद मंगवाया. इसके बाद कारा परिसर में करम डाल गाड़कर विधि-विधान से प्रकृति पर्व करमा की पूजा की गयी.

विज्ञापन

इस दौरान बंदी पारंपरिक परिधान धोती-गंजी पहने हुए थे. कई बंदियों ने पगड़ी बांधकर गले में गमछा भी रखा था. पूजन के दौरान बंदियों और सुरक्षाकर्मियों ने सामूहिक रूप से करमा गीत गाये. इसके बाद करम डाल के चारों ओर घूम-घूमकर पारंपरिक करमा नृत्य किया. गीत-संगीत और नृत्य से मंडल कारा परिसर में उत्सवी माहौल बन गया.

मंडल कारा में बंदियों और सुरक्षाकर्मियों ने सामूहिक रूप से करमा गीत गाये व करम डाल के चारों ओर घूम-घूमकर पारंपरिक करमा नृत्य किया | Prabhat Khabar Network
मंडल कारा में करम गीत गाते व नृत्य करते | Prabhat Khabar Network

पूजा के बाद बंदियों में बांटा गया प्रसाद

पूजन के पश्चात बंदियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पहली बार कारा परिसर में करमा पूजा आयोजित होने से बंदियों ने सामूहिक रूप से पर्व मनाया.

भाई-बहन के प्रेम और प्रकृति का पर्व है करमा

जेलर प्रमोद कुमार ने बताया कि करमा भाई-बहन के प्रेम और आपसी स्नेह का प्रकृति पर्व है. इस पर्व में प्रकृति की पूजा कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है.

उन्होंने कहा कि पहली बार जेल के अंदर करमा त्योहार मनाया गया. इससे कारा परिसर का माहौल सौहार्द्रपूर्ण रहा और आपसी भाईचारे का संदेश गया. ऐसे आयोजन से बंदी मुख्यधारा से जुड़ते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola