खेलो झारखंड 2026-27 की प्रतियोगिताओं की बदली तिथियां, अक्टूबर में होंगे मुकाबले

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खेलो झारखंड 2026-27 की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की निर्धारित तिथियों में बदलाव किया गया है. रांची में अक्टूबर माह में होंगे मुकाबले. नई समय-सारणी जारी.

विज्ञापन

देवघर : खेलो झारखंड 2026-27 के तहत राज्य स्तरीय विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और खुली चयन प्रतियोगिताओं की निर्धारित तिथियों में बदलाव किया गया है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेइपीसी) की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को संशोधित समय-सारिणी के अनुसार अपने जिले के प्रतिभागियों को प्रतियोगिताओं में भेजने का निर्देश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रतियोगिताएं 24 सितंबर से शुरू होने वाली थीं.

विज्ञापन

रांची में तीन से 10 अक्तूबर तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता तीन से चार अक्तूबर, खो-खो छह से सात अक्तूबर, वॉलीबॉल नौ से 10 अक्तूबर, हॉकी तीन से चार अक्तूबर, कबड्डी छह से सात अक्तूबर और फुटबॉल नौ से 10 अक्तूबर तक रांची में आयोजित होगी.

खुली चयन प्रतियोगिता की भी बदली तिथियां

राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता में मुक्केबाजी और तीरंदाजी सात अक्तूबर, तीरंदाजी (रिकर्व) आठ अक्तूबर और स्केटिंग तीन अक्तूबर को होगी. बालक एथलेटिक्स एक अक्तूबर और बालिका एथलेटिक्स दो अक्तूबर को निर्धारित है.

क्रिकेट की प्रतियोगिता छह और सात अक्तूबर को होगी. साइक्लिंग रोड चार अक्तूबर और ट्रैक पांच अक्तूबर को आयोजित की जाएगी.

एक दिन पहले पहुंचना होगा आयोजन स्थल

जेइपीसी के निर्देश के अनुसार प्रतिभागियों को निर्धारित तिथि से एक दिन पहले शाम चार बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचना होगा. वहीं, खुली चयन प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को सुबह सात बजे आयोजन स्थल पर रिपोर्ट करना होगा.

नि:शुल्क होगी खुली चयन प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता पूरी तरह नि:शुल्क होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola