बैंकों में हुई डकैती, लूट व चोरी के एक भी मामले का खुलासा नहीं

देवघर: बैंकों में हुई डकैती, लूट, चोरी व चोरी के प्रयास के एक भी मामलों का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है. झारखंड अलग होने के बाद से देवघर के कई बैंक निशाने पर रहे हैं. सबसे व्यस्ततम इलाके निजामत हुसैन रोड स्थित सिंडिकेट बैंक से करीब छह साल पूर्व अपराधियों ने डाकेजनी कर 73 […]
देवघर: बैंकों में हुई डकैती, लूट, चोरी व चोरी के प्रयास के एक भी मामलों का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है. झारखंड अलग होने के बाद से देवघर के कई बैंक निशाने पर रहे हैं.
सबसे व्यस्ततम इलाके निजामत हुसैन रोड स्थित सिंडिकेट बैंक से करीब छह साल पूर्व अपराधियों ने डाकेजनी कर 73 लाख रुपये लूटे थे. इसके पूर्व केनरा बैंक की मुख्य शाखा जब सीता होटल के समीप थी, वहां भी डाकेजनी कर अपराधियों ने रुपये लूटे थे. वहीं आरके मिशन शाखा सेंट्रल बैंक में भी कुछ साल पूर्व लूट कांड को अपराधियों ने अंजाम दिया था.
इसके अलावे मधुपुर में भी बैंक लूट की घटना हुई थी. एसबीआइ बाजार शाखा में 2012 में चोरी का प्रयास हुआ था. वहां भी खिड़की के सहारे प्रवेश कर चोरों ने वोल्ट रूम क्षतिग्रस्त किया था. किंतु कुछ ले नहीं जा सके थे. वहीं रोहिणी एसबीआइ में भी दो बार चोरी के प्रयास हुए थे. वर्ष 2013 में सेठ सूरजमल जालान रोड स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में भी चोरी का प्रयास हुआ था. वहां भी चोरों ने वोल्ट रूम को क्षतिग्रस्त किया था. बावजूद इतने मामलों में देवघर पुलिस किसी एक भी घटना का सुराग नहीं खोज सकी है. इधर हाल में एसबीआइ कृषि बाजार समिति शाखा में चोरों ने गैसकटर से खिड़की का ग्रील काट कर अंदर प्रवेश किया था. वोल्ट रूम व रिकॉर्ड रूम को भी क्षति पहुंचायी थी. इस मामले में शाखा प्रबंधक ने कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बावजूद कुंडा पुलिस को अब तक सुराग नहीं मिल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




