ट्रंक में छिपा कर रखा था जला शव

मधुपुर: थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ई में ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से घर में ही जला दिया़ मृतका का जला शव घर के रखे ट्रंक से बरामद किया गया. बताया जाता है कि जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकहराजोरी निवासी गुलटन महतो की पुत्री चिंता देवी (25) की शादी नौ […]
मधुपुर: थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ई में ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से घर में ही जला दिया़ मृतका का जला शव घर के रखे ट्रंक से बरामद किया गया. बताया जाता है कि जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकहराजोरी निवासी गुलटन महतो की पुत्री चिंता देवी (25) की शादी नौ वर्ष पूर्व बुढ़ई के शंभु यादव के पुत्र मनोज यादव से हुई थी़ दंपति से दो बच्चे भी है़ं गुलटन महतो ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थ़े बीती रात ससुराल वालों ने चिंता की हत्या कर दी व सोमवार सुबह घर में रखे ट्रंक में भर कर उसे जला दिया.
उन्होंने बताया कि सुबह ही गांव वालों से उसकी पुत्री की हत्या की सूचना मिली थी़ उनके आने के बाद भी ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला. कुछ देर बाद जब दरवाजा खुला तो देखा कि उसकी बेटी ट्रंक में जली पड़ी है़ आरोप है कि मनोज की दूसरी विवाह रचाने के लिए चिंता की हत्या ससुराल वालों ने की.
घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी व थाना प्रभारी चंदन कुमार सिंह पहुंचे व छानबीन प्रारंभ की. घटना के बाद सभी फरार है़ इस संबंध में मृतका के पति मनोज यादव, ससुराल शंभु यादव, सास व देवर समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है़ घटना के बाद से ही आरोपित फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




