रिटायर्ड ओवरसीयर के घर सीबीआइ का छापा

देवघर: डाक विभाग में भर्ती घोटाले के मामले में गुरुवार को सीबीआइ की देवघर व सारठ में छापेमारी हुई. सीबीआइ के अधिकारियों ने डाक विभाग के रिटायर्ड ओवरसीयर मनमोहन तिवारी का देवघर के शहीद आश्रम रोड व सारठ के बभनगामा गांव स्थित आवास में छापेमारी की. छामेमारी में सीबीआइ (धनबाद) के अधिकारी शामिल थे. दो […]
देवघर: डाक विभाग में भर्ती घोटाले के मामले में गुरुवार को सीबीआइ की देवघर व सारठ में छापेमारी हुई. सीबीआइ के अधिकारियों ने डाक विभाग के रिटायर्ड ओवरसीयर मनमोहन तिवारी का देवघर के शहीद आश्रम रोड व सारठ के बभनगामा गांव स्थित आवास में छापेमारी की.
सीबीआइ इस बात की जांच कर रही है कि श्री तिवारी ने पद का दुरुपयोग करते हुए कहीं पुत्र को नौकरी तो नहीं दिलायी. 2011 में जामताड़ा व गिरिडीह में डाक विभाग में बड़े पैमाने पर जीडीएस पद पर बहाली हुई थी. गुरुवार को सीबीआइ का छापा गिरिडीह में भी डाक विभाग के इंस्पेक्टर के आवास पर पड़ा. छापेमारी में सीबीआइ के देवघर कैंप कार्यालय के अधिकारी भी सहयोग में थे. छापेमारी के बाद सीबीआइ अधिकारियों की टीम वापस धनबाद लौट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




