37 साल बाद पुनासी डैम से बुझेगी देवघर की प्यास, सिंचित होंगे खेत

देवघर : देवघर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. 37 साल बाद संतालपरगना का सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पुनासी जलाशय का हेडक्लोज सोमवार को हो गया. 1982 में अजय नदी पर शुरू हुई पुनासी जलाशय परियोजना में डैम का रीवर क्लोजर का काम चालू कर दिया गया. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की उपस्थिति में […]
देवघर : देवघर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा. 37 साल बाद संतालपरगना का सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना पुनासी जलाशय का हेडक्लोज सोमवार को हो गया. 1982 में अजय नदी पर शुरू हुई पुनासी जलाशय परियोजना में डैम का रीवर क्लोजर का काम चालू कर दिया गया.
गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की उपस्थिति में रीवर क्लोज करने के बाद पहले दिन डैम में पांच फीट पानी रोक दिया गया. बरसात से पहले 263 मीटर ऊंचे डैम को पूरी तरह बांध दिया जायेगा. स्पील-वे का काम 45 फीसदी पूरा हो चुका है.
देवघर सुनिश्चित पेजयल जिला में हो जायेगा शामिल : डैम में कुल 131 एमसीएम पानी स्टोर होगा. डैम के पानी से देवघर, दुमका व बिहार के जिलों को पानी मिलेगा. देवघर व दुमका में कुल 60 हजार एकड़ खरीफ व रबी फसलों की सिंचाई के लिए पानी मुहैया करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




