देवघर : फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर अश्लील फोटो वीडियो अपलोड करने की एफआइआर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : देवघर की महिला के नाम फर्जी फेसबुक आइडी बना कर अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड करने के मामले में उक्त महिला उसके पति ने साइबर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. मामले में जामताड़ा जिले के मिहिजाम हिल रोड निवासी बिट्टू वर्मा को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि 23 दिसंबर से […]
विज्ञापन
देवघर : देवघर की महिला के नाम फर्जी फेसबुक आइडी बना कर अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड करने के मामले में उक्त महिला उसके पति ने साइबर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है.
मामले में जामताड़ा जिले के मिहिजाम हिल रोड निवासी बिट्टू वर्मा को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि 23 दिसंबर से पत्नी के नाम फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर दोनों को बदनाम कर रहा था.
अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड कर रहा था और अश्लील चैट भी किया जा रहा था. इससे दोनों पति-पत्नी की निजता का हनन हो रहा था. छह महीने पूर्व भी एक महिला के नाम का फेसबुक एकाउंट बनाकर इसी तरह अश्लील फोटो-वीडियो अपलोड किया था.
उस मामले में नगर थाने में एफआइआर दर्ज हुई थी, जिसमें पुलिस गिरफ्तार कर उसे जेल भी भेजी थी. पांच महीने तक जेल में रहने के बाद वह जमानत पर निकला और धमकी देकर पुन: वैसा ही किया. साइबर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










