देवघर : साइबर ठगी में सोनारायठाढ़ी से एक युवक गिरफ्तार
देवघर : सोनारायठाढी थाना क्षेत्र के बदिया बलीडीह गांव में साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इस दौरान एक साइबर आरोपित प्रदीप कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल, दो सिमकार्ड व एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया. मामले को लेकर साइबर एसआइ शांता साहू […]
देवघर : सोनारायठाढी थाना क्षेत्र के बदिया बलीडीह गांव में साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इस दौरान एक साइबर आरोपित प्रदीप कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल, दो सिमकार्ड व एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया.
आपके शहर में
मामले को लेकर साइबर एसआइ शांता साहू के बयान पर एफआइआर दर्ज की गयी है. मामले में प्रदीप के अलावा उसके साथी नवीन कुमार मंडल को भी आरोपित बनाया गया है. पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल में से एक प्रदीप का है तो दूसरा नवीन का. मोबाइल से पुलिस को काफी साक्ष्य हाथ लगे हैं. मोबाइल में यूपीआइ व इ-वॉलेट के कई लिंक मिले हैं. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नवीन के घर में कुछ साइबर अपराधी जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए