देवघर : विनोद हत्याकांड का मुख्य आरोपित केशव दुबे गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आशीष कुंदन देवघर : दवा व्यवसायी विनोद वाजपेयी हत्याकांड के मुख्य आरोपित केशव दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर केशव को धर दबोचा. एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने केशव की गिरफ्तारी को देवघर पुलिस की बड़ी सफलता बताया. एसपी ने कहा कि सुबह-सुबह गुप्त […]

विज्ञापन

आशीष कुंदन

आपके शहर में

विज्ञापन

देवघर : दवा व्यवसायी विनोद वाजपेयी हत्याकांड के मुख्य आरोपित केशव दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर केशव को धर दबोचा. एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने केशव की गिरफ्तारी को देवघर पुलिस की बड़ी सफलता बताया.

एसपी ने कहा कि सुबह-सुबह गुप्त सूचना मिली कि केशव गांव आया हुआ है. नगर थाना प्रभारी एसके महतो एवं दल-बल के साथ एसपी खुद छापामारी करने पहुंचे. पुलिस को आता देख केशव ने भागने की कोशिश की, लेकिन एसपी ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा.

ज्ञात हो कि विलियम्स टाउन निवासी विनोद वाजपेयी आठ दिसंबर को प्राइवेट बस स्टैंड के समीप अपनी दवा दुकान संजय मेडिकल में बैठे थे. शाम करीब 7 बजे केशव अपने एक साथी के साथ आया और विनोद की गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola