आइएसआइ की परीक्षा में देवघर के अनिमेष सफल

Updated at : 03 Jun 2014 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
आइएसआइ की परीक्षा में देवघर के अनिमेष सफल

देवघर: इंडियन स्टेटिक्स इंस्टीच्यूट (आइएसआइ) की लिखित परीक्षा में देवघर के अनिमेष चंद्र पाठक सफल हुए हैं. साक्षात्कार के लिए 24 जून को बैंग्लोर जायेंगे. कंप्यूटर इंजीनियर का सपना पाले अनिमेष के आइकॉन सॉफ्टवेयर की दुनिया के बादशाह बिल गेट्स हैं. पढ़ाई में परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने वाले अनिमेष कहते हैं कि आइएसआइ […]

विज्ञापन

देवघर: इंडियन स्टेटिक्स इंस्टीच्यूट (आइएसआइ) की लिखित परीक्षा में देवघर के अनिमेष चंद्र पाठक सफल हुए हैं. साक्षात्कार के लिए 24 जून को बैंग्लोर जायेंगे. कंप्यूटर इंजीनियर का सपना पाले अनिमेष के आइकॉन सॉफ्टवेयर की दुनिया के बादशाह बिल गेट्स हैं.

पढ़ाई में परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त करने वाले अनिमेष कहते हैं कि आइएसआइ में सफलता के बाद कई स्कोप सामने होगा. आज बड़ी-बड़ी कंपनियां हो या मौसम विभाग में सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी हासिल करने के लिए मैथेमेटिक्स जरूरी होता है.

आइएसआइ के चार वर्षीय पाठय़क्रम में मैथेमेटिक्स के सभी बिंदुओं पर विस्तार से पढ़ाई करायी जाती है. इनके बड़े भाई अभिषेक भास्कर वर्तमान में हिसार में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं. इससे पहले झारखंड कंबाइंड में 11वां एवं जेइइ (मेंस) की परीक्षा में 276वां रैंक प्राप्त किया था. इनकी मां विभा देवी गृहिणी एवं पिता गणोश चंद्र पाठक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं. दसवीं की परीक्षा देवसंघ नेशनल स्कूल से 10 सीजीपीए एवं बारहवीं की परीक्षा सन बाम इंगलिश स्कूल वाराणसी से 89.6 फीसदी अंक से उत्तीर्ण किया है. अनिमेष ने वर्ष 2011 में रिजिनल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में सफलता हासिल की थी. संदेश : छात्रों को मैथेमेटिक्स की पढ़ाई सही ढंग से करें. फिजिक्स की पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी मैथमेटिक्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इससे करियर आसान होगा.

क्या है आइएसआइ
इंडियन स्टेटिक्स इंस्टीच्यूट एशिया लेवल का संस्थान है. यहां एक सत्र के लिए कुल चालीस सीटें निर्धारित होती है. आइएसआइ पाठय़क्रम में मैथेमेटिक्स की बारीकी के बारे में विस्तार से बताया जाता है. मैथेमेटिक्स में दक्षता प्राप्त करने एवं डिग्री हासिल करने के बाद यहां के छात्रों का न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में काफी डिमांड है. दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की न्यूनतम योग्यता कम से 12वीं अपेयरिंग होना अनिवार्य होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola