तीन अतिरिक्त चिकित्सक के पद सृजित

Updated at : 03 Jun 2014 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
तीन अतिरिक्त चिकित्सक के पद सृजित

देवघर: पिछले दिनों सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव ने ज्ञापांक 3/स्था/ डी-01-251/12 723(3) जारी कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आइपीएच मानक के अनुरूप सृजन को आवश्यक बताया है. आपीएच मानक के अनुसार जनजातीय क्षेत्र में 80 हजार की आबादी पर तथा सामान्य क्षेत्रों में 1. 20 लाख (एक […]

विज्ञापन

देवघर: पिछले दिनों सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव ने ज्ञापांक 3/स्था/ डी-01-251/12 723(3) जारी कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आइपीएच मानक के अनुरूप सृजन को आवश्यक बताया है.

आपीएच मानक के अनुसार जनजातीय क्षेत्र में 80 हजार की आबादी पर तथा सामान्य क्षेत्रों में 1. 20 लाख (एक लाख 20 हजार) की आबादी पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करना है. उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले से चार चिकित्सक के और सदर प्रखंडों में मात्र तीन चिकित्सक के पद सृजित हैं.

इससे जनता को स्वास्थ्य सेवा मुहैया करा पाना मुश्किल हो रहा था. दूसरी ओर से नये सिरे से स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं जहां पूर्व से कोई भी पद सृजित नहीं है. वहां सेवा आरंभ कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था. इसके लिए पद सृजन का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन था. उसे स्वीकृति दी गयी है. पद सृजन पर होने वाले व्यय गैर योजना मुख्य शीर्ष 2210- चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य-03- ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं-एलौपैथी 103 पीएचसी, 01-पीएचसी के अधीन उप बंधित राशि से किया जायेगा. इस पत्र की प्रतिलिपि प्रधान सचिव ने सरकार को भेज दी है.

सात सामुदायिक स्वा. केंद्र में होंगे पद सृजित
जिले के मोहनपुर, सारवां, देवीपुर, करौं, सारठ, पालोजोरी व जसीडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जिनके स्थापना में पूर्व सृजित पदों के अतिरिक्त फिजिशियन, शिशु रोग विशेषज्ञ व दंत सजर्न का एक-एक पद प्रति सामुदायिक केंद्र सृजित किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola