धक्के से फूटा अंडा, विवाद बढ़ने पर तान दी राइफल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2018 7:49 AM

विज्ञापन

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा गांव में शुक्रवार की रात अाठ बजे मामूली विवाद में युवक ने सेमी राइफल तान दिया. इसके बाद सामने वाले युवक व महिलाओं ने हिम्मत दिखायी व सेमी राइफल को छीन लिया. घटना की सूचना मिलने पर रिखिया थाने की पुलिस पहुंची व लोडेड सेमी राइफल को जब्त […]

विज्ञापन
देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के बलसरा गांव में शुक्रवार की रात अाठ बजे मामूली विवाद में युवक ने सेमी राइफल तान दिया. इसके बाद सामने वाले युवक व महिलाओं ने हिम्मत दिखायी व सेमी राइफल को छीन लिया. घटना की सूचना मिलने पर रिखिया थाने की पुलिस पहुंची व लोडेड सेमी राइफल को जब्त कर लिया.
पुलिस के अनुसार बलसरा के लड्डू बाउरी दुकान से अंडा खरीदकर पैदल लौट रहे थे, इसी क्रम में बलसरा के ही रहने वाले राहुल राउत ने साइिकल से धक्का मार दिया. साइिकल के धक्के से लड्डू का अंडा गिरकर फुट गयी. इस बीच राहुल व लड्डू में बहस हो गयी, इतने में ही राहुल अपने घर गया व साइकिल रख घर से पिस्टल लाकर सीधे लड्डू बाउरी के सीने पर सटाकर जान मारने की धमकी देने लगा.
यह स्थिति देख लड्डू व उनके घर की अन्य महिलाओं ने डरने के बजाय हिम्मत दिखायी व राहुल से सेमी राइफल छीन लिया. हंगामे के बीच राहुल भाग निकला. घटना की सूचना मिलते ही रिखिया थाना प्रभारी डॉ संतोष पांडेय ने पुलिस पेट्रोलिंग को भेजा. पुलिस ने हथियार जब्त किया व एफआइआर दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola