श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

Updated at : 31 Jul 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

मधुपुर/देवीपुर/सारवां : मधुपुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में स्थित शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी को बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा भोले नाथ की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शहर के पंच मंदिर, राम मंदिर, खलासी मोहल्ला, आदर्श कॉलोनी, शेखुपरा, कालीपुरटाउन, डंगालपाड़ा, वाहे गुरु शिव मंदिर, पिपरासोल स्थित दुबे मंदिर में […]

विज्ञापन
मधुपुर/देवीपुर/सारवां : मधुपुर शहर समेत ग्रामीण इलाकों में स्थित शिवालयों में सावन की पहली सोमवारी को बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा भोले नाथ की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शहर के पंच मंदिर, राम मंदिर, खलासी मोहल्ला, आदर्श कॉलोनी, शेखुपरा, कालीपुरटाउन, डंगालपाड़ा, वाहे गुरु शिव मंदिर, पिपरासोल स्थित दुबे मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे थे. मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर लंबी कतार लगी थी. पूजा को लेकर सुबह से ही महिलाएं शिवालयों में पहुंच गयी थीं.
वहीं देवीपुर प्रतिनिधि के अनुसार सावन की पहली सोमवारी पर देवीपुर के विभिन्न शिवालयों में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे. भगवान शिव की पूजा- अर्चना के लिये दूर-दराज से लोग शिवालय पहुंचे. देवीपुर मुख्य बाजार के अलावा जालेश्वर नाथ मंदिर, रामूडीह, सिमरा खास, तिलजोरी आदि शिव मंदिर में लोगों ने पूजा-अर्चना की. सबसे ज्यादा भीड़ जालेश्वर नाथ मंदिर में देखने को मिली. मंदिर के पुजारी नारायण झा ने कहा कि जालेश्वर नाथ मंदिर में भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण होती है.
फोटो मेल से
वहीं सारवां प्रतिनिधि के अनुसार सावन माह की प्रथम सेामवारी को क्षेत्र के मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. लोगों ने शिवलिंग की बिल्व पत्र, अक्षत, दूध , दही, धतुरा आदि अर्पित कर उनकी पूजा की. मान्यता है कि सावन माह में सोमवारी व्रत करने पर शिव कि अति कृपा होती है और भक्तों को सुख शांति मिलती है. इस अवसर पर बाबा दुखियानाथ महादेव मंदिर सारवां, बाबा पावेश्वरनाथ महादेव, देवपहरीनाथ महादेव मंदिर, बाबा मनकेश्वरनाथ महदेव मंदिर वनवरिया, बाबा भूतनाथ महादेव तुतरा पहाड़ी, किनारी मठ भंडारो, बैजनाथपुर शिवालय, लखोरिया शिवालय, बाबा दुबे मंदिर डकाय, बंदाजोरी दुबे मंदिर, बसवरिया दुबे मंदिर आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं शाम तक जलार्पण किया.
18 वर्षों से साइकिल से आकर करते हैं जलाभिषेक
देवीपुर. रांची स्थित कांके रोड निवासी 45 वर्षीय रमेश जायसवाल कांके से साइकिल से कांवर लेकर 18 वर्षों से बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं. रांची से देवघर जाने के क्रम में देवीपुर में रमेश ने बताया कि बाबा की मुझ पर बड़ी कृपा है. बाबा भोले की दया से घर में किसी चीज की कमी नहीं है. बाबा के प्रति काफी आस्था रहने के कारण 18 वर्षों से साइकिल से ही कांवर लेकर बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola