तीन िदनों में गांधी वाचनालय को खाली करने का अल्टीमेटम
Updated at : 13 Jul 2018 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : टावर चौक स्थित गांधी वाचनालय का टूटना तय हो गया है. इसमें संचालित कांग्रेस कार्यालय को भी हटना होगा. नगर निगम ने वाचनालय भवन को गिराने की तैयारी कर ली है. इसमें संचालित हो रहे कांग्रेस कार्यालय सहित सभी छह प्रतिष्ठानों के संचालकों को भवन खाली करने का बाकायदा नोटिस भी जारी कर […]
विज्ञापन
देवघर : टावर चौक स्थित गांधी वाचनालय का टूटना तय हो गया है. इसमें संचालित कांग्रेस कार्यालय को भी हटना होगा. नगर निगम ने वाचनालय भवन को गिराने की तैयारी कर ली है. इसमें संचालित हो रहे कांग्रेस कार्यालय सहित सभी छह प्रतिष्ठानों के संचालकों को भवन खाली करने का बाकायदा नोटिस भी जारी कर दी है. इसे तीन दिनों के अंदर खाली करने को कहा गया है.
सभी के नाम से नगर आयुक्त के हवाले से विज्ञापन भी जारी कर दिया है. इस संबंध में नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि गांधी वाचनालय भवन काफी जर्जर हो चुका है. गठित कमेटी ने भवन के जर्जर होने की रिपोर्ट दी है. हाइकोर्ट में 14.03.2018 को पारित आदेश के आलोक में कार्रवाई हो रही है. इसमें किसी को विरोध नहीं करना चाहिए. भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में इस भवन के होने से बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. इसे देखते हुए सभी को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर भवन खाली करने का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




