गये थे हाथी का पैर चूमने, गजराज ने खदेड़कर कुचल डाला

सारठ : गांडाजोरी गांव के शशि राय (65) अंधविश्वास के चक्कर में मौत को गले लगा बैठे. 18 हाथियों का झुंड गांव में जमा हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी का झुंड रामपुर- दुम्हानी गांव के बगल के जंगल के पास पहुंचा था. शशि राय ने मन्नत मांगने के लिए हाथी का पैर चूमने […]
सारठ : गांडाजोरी गांव के शशि राय (65) अंधविश्वास के चक्कर में मौत को गले लगा बैठे. 18 हाथियों का झुंड गांव में जमा हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाथी का झुंड रामपुर- दुम्हानी गांव के बगल के जंगल के पास पहुंचा था. शशि राय ने मन्नत मांगने के लिए हाथी का पैर चूमने की योजना बनायी थी. उन्होंने इसके लिए झुंड के सामने आ कर एक ढेला चला दिया, ताकि हाथियों का ध्यान उस पर जाये. ढेला लगने से खफा हाथियों ने शशि को दौड़ कर कुचल दिया. घायल को उठा कर ग्रामीण सीएचसी लाये, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




