ePaper

कस्टमर केयर प्रतिनिधि ठगी करते 11 युवक गिरफ्तार

Updated at : 02 Oct 2024 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
कस्टमर केयर प्रतिनिधि ठगी करते 11 युवक गिरफ्तार

साइबर थाने की पुलिस ने जिले के करौं थाना क्षेत्र के पथरा पानी टंकी के पास व गंजोबारी गांव में छापेमारी की. इस दौरान 11 युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

करौं थाना क्षेत्र के पथरा पानी टंकी के पास व गंजोबारी गांव में साइबर पुलिस के छापे आरोपितों के पास से 20 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड व प्रतिबिंब एप पर अपलोडेड सात फर्जी सिम बरामद वरीय संवाददाता, देवघर करौं थाना क्षेत्र के पथरा पानी टंकी के पास व गंजोबारी गांव में साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान 11 युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया, जो बैंकों सहित अन्य कंपनियों के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे. इन साइबर आरोपितों के पास से 20 मोबाइल फोन सहित 20 सिम कार्ड व प्रतिबिंब एप में अपलोड सात फर्जी मोबाइल बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार इन सभी आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया और कोर्ट के निर्देश पर सभी आरोपितों को जेल भेज दिया. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तार साइबर आरोपितों में कुंडा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी तीन सगे भाई सूरज कुमार दास, शंभू कुमार दास, प्रेम कुमार दास, उसी गांव का राहुल कुमार दास, पाथरौल थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव निवाी कुंदन कुमार दास, लेड़वा गांव निवासी अमित दास, गौनेया गांव निवासी दो सगा भाई अजय कुमार दास, सचिन कुमार दास, उसी गांव का कुंदन कुमार दास, देवीपुर थाना क्षेत्र के रामरायडीह गांव निवासी विष्णु कुमार दास व गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के घसको गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार मंडल शामिल है. वर्तमान में प्रद्युम्न देवघर जिले के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के राजागढ़ गांव में रह रहा था. पूछताछ में इन साइबर आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वे लोग बैंक पदाधिकारी, कस्टमर केयर प्रतिनिधि, क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी, एयरटेल पैमेंट बैंक कस्टमर अधिकारी व फोन-पे कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर आमलोगों को कॉल करते हैं. इसके बाद झांसे में लेकर एकाउंट डिटेल्स व ओटीपी आदि की जानकारी लेकर खाते से पैसे उड़ाते है. छापेमारी दल में साइबर थाने के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, पाथरोल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलुंग, साइबर थाने के एसआइ टेकलाल मेहता समेत पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola