बैंक में फर्जी खाता खोल साइबर ठगी के पैसे किये ट्रांसफर

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : देवीपुर थाना के गिधैया निवासी विनोद यादव ने मधुपुर के केनरा बैंक में फर्जी ढंग से उसके भाई कामदेव के नाम से खाता खोलवाकर साइबर ठगी का पैसा निकालने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले अंतर्गत भिलाई पुलिस उसके घर छापेमारी करने आयी थी. जिसमें उसके […]

विज्ञापन

मधुपुर : देवीपुर थाना के गिधैया निवासी विनोद यादव ने मधुपुर के केनरा बैंक में फर्जी ढंग से उसके भाई कामदेव के नाम से खाता खोलवाकर साइबर ठगी का पैसा निकालने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले अंतर्गत भिलाई पुलिस उसके घर छापेमारी करने आयी थी. जिसमें उसके भाई कामदेव यादव के केनरा बैंक के खाते से साइबर ठगी का पैसा ट्रांसफर किया गया.

उन्होंने बताया कि उसके भाई का कोई बैंक खाता नहीं है और वह पिछले पांच वर्ष से कोलकाता में ट्रक चलाता है. जब बैंक जाकर इस संबंध में जानकारी मांगी तो आठ जनवरी 2015 की तिथि से भाई के नाम पर फर्जी ढंग से आधार कार्ड का इस्तेमाल कर खाता खोला हुआ पाया गया. जिसमें लखना मोहल्ले के सलाउद्दीन गारंटर था. पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर सलाउद्दीन को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola