गृह मंत्री आज देवघर को देंगे कई सौगातें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आयोजन Â देवघर की कई योजनाओं का होगा शिलान्यास व उद्घाटन, परिसंपत्तियों का किया जायेगा वितरण देवघर : 22 सितंबर को दुमका में गृह मंत्री राजनाथ सिंह गरीब कल्याण मेला में देवघर को भी कई सौगात देंगे. गृह मंत्री देवघर की कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. साथ ही देवघर की तीन हजार महिलाओं […]
विज्ञापन
आयोजन Â देवघर की कई योजनाओं का होगा शिलान्यास व उद्घाटन, परिसंपत्तियों का किया जायेगा वितरण
देवघर : 22 सितंबर को दुमका में गृह मंत्री राजनाथ सिंह गरीब कल्याण मेला में देवघर को भी कई सौगात देंगे. गृह मंत्री देवघर की कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे. साथ ही देवघर की तीन हजार महिलाओं को पीएम उज्ज्वला योजना के तहत गैस व चूल्हा का वितरण करेंगे.
समारोह में देवघर के 4,001 लाभुकों के बीच स्वायल हेल्थ कार्ड, दो गाय, कृषि उपकरण, मत्स्य जीरा, 174 सखी मंडलों के बीच ऋण वितरण, डीजीधन के तहत 205 मुद्रा ऋण, 11 पीएमजीएसवाइ ऋण, ग्रामीण बस सेवा व कल्याण विभाग से परिसम्पतियों का वितरण लाभुकों के बीच करेंगे. देवघर की योजनाओं में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल से सारठ प्रखंड में बारा से बास्की घाट तक पतरो नदी पर पुल, करौं प्रखंड में जामडाबर व चोपकियारी के बीच जयंती नदी पर पुल,
मोहनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय व पालोजोरी में भवन निर्माण का शिलान्यास किया जायेगा. साथ ही आरइओ से पांच करोड़ की लागत से पलमा से हरिलक्खा व मोहनपुर के गोबरदाहा से औंराबारी पथ का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा पीडब्ल्यूडी से रिखिया-मोहनपुर रोड, खागा से फुटानी चौक-दिगरी, फुटानी चौक-डुमरिया मोड़ व डुमरिया मोड़-महापुर पथ के निर्माण का शिलान्यास करेंगे. गृह मंत्री विद्युत विभाग से देवघर के इंटग्रीटेड पावन डेवेलपमेंट स्कीम व दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










