किसान खुश: एक माह बाद हुई वर्षा, मौसम हुआ कूल, खेतों में हरियाली बारिश से राहत, बिजली से आफत

Updated:
विज्ञापन

देवघर: कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. वहीं किसानों में मायूसी छायी थी. कड़ी धूप व गर्मी के कारण पानी के अभाव में धान का फसल मुरझा रहा था. लेकिन मंगलवार को हुई मूसलधार बारिश ने राहत जहां गर्मी से लोगों को राहत दी है वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे. […]

विज्ञापन

देवघर: कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. वहीं किसानों में मायूसी छायी थी. कड़ी धूप व गर्मी के कारण पानी के अभाव में धान का फसल मुरझा रहा था. लेकिन मंगलवार को हुई मूसलधार बारिश ने राहत जहां गर्मी से लोगों को राहत दी है वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे. देवघर,मोहनपुर, देवीपुर सहित अन्य प्रखंडों में जम कर बारिश हुई.

किसानों की माने तो कानी नक्षत्र में धान की बालियों में दाना आता है. इस समय पानी की अधिक जरूरत होती है. बारिश नहीं होने से किसान निराश नजर आ रहे थे, लेकिन अचानक बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली.

जगह-जगह जलजमाव

तेज बारिश से जगह-जगह जल जमाव की स्थिति बन गयी. शहर के बरमसिया स्थित कुमुदिनी घोष रोड में गंदा नाली का पानी सड़क पर जमा हो गया. स्कूली बच्चों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा. वहीं कई मुहल्ले में नाली का कचरा बाहर सड़क पर आ गया.लोगों को काफी परेशानी हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola