देवघर : राजकीय प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय दुमका में 21 सितंबर को प्रमंडल स्तरीय एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था में शिक्षकों की भूमिका विषय पर चर्चा के साथ-साथ मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले संताल परगना के विद्यार्थियों को पुरस्कार देने के अलावा बेहतर रिजल्ट देने वाले विद्यालयों व उत्कृष्ट सेवा देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जायेगा.
जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यालय देवघर से प्राप्त जानकारी के अनुसार समारोह में माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षाफल देने वाले संताल परगना के 35 विद्यालयों को सम्मानित किया जायेगा. माध्यमिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले संताल परगना के 20 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. इंटरमीडिएट कला, विज्ञान व वाणिज्य में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले 22 विद्यालयों को सम्मानित किया जायेगा. इंटरमीडिएट कला, विज्ञान व वाणिज्य की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 66 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा.
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यालय : प्रस्तावित देवघर पब्लिक स्कूल देवघर, प्रस्तावित सनरेज उच्च विद्यालय पालोजोरी, प्रस्तावित विकास उच्च विद्यालय पालोजोरी, रानी मंदाकिनी प्लस टू विद्यालय करौं देवघर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पथरड्डा देवघर.
मैट्रिक की परीक्षा में टॉप थ्री स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र : मैट्रिक की परीक्षा में प्लस टू विद्यालय सारवां के आकाश कुमार ने प्रथम, द्वितीय स्थान उच्च विद्यालय पाथरोल मधुपुर के अविनाश चौरसिया व प्रस्तावित विकास उच्च विद्यालय पालोजोरी के अभिषेक मंडल, तृतीय स्थान आरएल सर्राफ हाइस्कूल देवघर के मौसम राज ने प्राप्त किया.
इंटर के विभिन्न संकायों में बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले स्कूल-कॉलेज : देवघर में इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्ञान संकाय में देवघर कॉलेज, देवघर, कला संकाय में अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय मधुपुर एवं वाणिज्य संकाय में प्लस टू विद्यालय सारवां व रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर को सम्मानित किया जायेगा.
इंटरमीडिएट कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय में टॉप थ्री स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी : देवघर में इंटर कला संकाय में प्रथम स्थान पंडित बीएन झा कॉलेज देवघर की काजल प्रियतम, द्वितीय स्थान मधुपुर कॉलेज मधुपुर की पूजा कुमारी व प्लस टू विद्यालय बभनगामा की पिंकी कुमारी एवं तृतीय स्थान प्लस टू विद्यालय मोहनपुर हाट के लक्ष्मण कुमार दास ने प्राप्त किया. विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर की स्वाति सिंह, द्वितीय स्थान मधुपुर कॉलेज मधुपुर के आशुतोष कुमार वर्मा व प्लस टू विद्यालय केंदुआ देवीपुर के पवन कुमार एवं तृतीय स्थान देवघर कॉलेज देवघर के आदर्श कुमार मंडल ने प्राप्त किया. वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान प्लस टू विद्यालय मोहनपुर हाट के प्रफुल्ल वर्मा, द्वितीय स्थान मधुपुर कॉलेज मधुपुर की नेहा अंजुम व तृतीय स्थान रमा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर की पलक बजाज ने प्राप्त किया है.