निरीक्षण: नैक की पीयर टीम पहुंची देवघर, की बैठक एएस कॉलेज की आधार-भूत संरचना का मूल्यांकन
देवघर : एएस कॉलेज की आधारभूत-मूलभूत संरचना, शैक्षणिक गतिविधियां तथा शोध परक कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए नेशनल असेस्मेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) पीयर की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को देवघर पहुंची. पीयर टीम में चेयर पर्सन के रूप में प्रो पीआर करिदिप्पा, मेंबर को-ऑर्डिनेटर के रूप में प्रो रंजना भाटिया एवं मेंबर […]
निरीक्षण के दौरान सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा भी मौजूद थे. सर्वप्रथम टीम ने कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ मीटिंग की. इसके बाद इंटरनल क्वालिटी एसुरेंश सेल (आइक्यूएसी) एवं स्टेयरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग की गयी. मीटिंग के बाद टीम ने कॉलेज के सभी विभाग सहित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद टीम ने बीएड के छात्रों तथा बीएड के पूर्ववर्ती छात्रों से मिल कर उनके विचारों को जाना. साथ ही छात्रों ने अपने सुझाव भी दिये. शाम में कॉलेज के छात्रों ने टीम के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मंगलवार को नैक की टीम एनसीसी, एनएसएस, स्पोर्ट्स कमेटी, वूमेन सेल, ग्रिवांस रिड्रेशल एंड काउंसेलिंग सेट का निरीक्षण करेगी. साथ ही शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ बैठक की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










