आरडी बाजला महिला कॉलेज में वीसी डॉ मनोरंजन ने कहा, अगले माह भर लिये जायेंगे रिक्त पद
देवघर : आरडी बाजला महिला कॉलेज परिसर में सोमवार को इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनोरंजन सिन्हा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. अपने संबोधन में वीसी ने कहा कि कॉलेजों में जितने भी रिक्त पद हैं, उन सभी पर अनुबंध आधारित बहाली होगी. तीन […]
तीन अक्तूबर के बाद किसी भी कॉलेज में कोई पद खाली नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि दिसंबर से नये सत्र में कई नये कोर्स शुरू किये जायेंगे. जिसमें बॉयो इंफॉरमेटिक्स, बॉयो टेक्नालॉजी, फिजियोथेरेपी, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी आदि शामिल हैं.
इन कोर्स को शुरू करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को स्वावलंबी बनना है. राज्य में किसी भी विश्वविद्यालय में इस तरह के विषय की पढ़ाई नहीं होती. इसके अलावा विश्वविद्यालय गतिमान हो रहा है, दिसंबर से कई नयी बिल्डिंग तैयार हो जायेगी. इससे पहले बाजला कॉलेज की प्राचार्या डॉ नीरजा दुबे ने वीसी का स्वागत किया. इस अवसर पर रूसा के नोडल अॉफिसर डॉ शंभु दयाल सिंह, विवि के खेल पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह, प्रो आरएन सिंह, कॉलेज की खेल पदाधिकारी डॉ पुनीत कौर सलूजा, डॉ उषा बांसुरी, डॉ रीता राय, डॉ पीसी दास, डॉ किसलय सिन्हा, व्याख्याता रेखा कुमारी गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










