देवघर के भंडारकोला में नकली शराब के कारोबार का खुलासा
देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के भंडारकोला गांव में नकली शराब बनाने के कारोबार का खुलासा हुआ है. गुरुवार की सुबह करीब छह बजे रवींद्र सिंह के कैंपस में उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार मेहता व थाना प्रभारी राजीव रंजन के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इस दौरान मकान के पीछे बंद कमरे से करीब 20 पेटी […]
उक्त शराब की बोतल में चिपके रैपर पर ‘फॉर सेल ऑन हरियाणा’ अंकित है. इसके अलावा छापेमारी टीम ने वहां से डिब्बे में भरा करीब 35 लीटर स्पिरिट, लगभग 50 बोरे में पैक खाली बोतल, काफी मात्रा में रैपर, बोतल की ढक्कन, ब्लू रंग के दो सौ लीटर वाले ड्रम में करीब आधा ड्रम केमिकल, 35 लीटर की जार में भरा करीब 20 लीटर केमिकल व दो हरे जरकीन में भरा केमिकल बरामद किया गया. बरामद अवैध शराब सहित सभी सामान उत्पाद कार्यालय में रखा गया है. बरामद सामग्री की कीमत करीब दो लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है. हालांकि विभाग द्वारा उसके आकलन का कार्य चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










