प्रभार के भरोसे नियोजनालय, नौकरी मिलती गार्ड की
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : पुरनदाहा स्थित जिला नियोजनालय ने बीते चार वर्षों में महज 3252 बेरोजगारों को ही रोजगार मुहैया कराया गया है. इनमें से 70 फीसदी युवकों को देश व राज्य में संचालित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों में सुरक्षा गार्ड के तौर पर रोजगार मिला है. इसके अलावा सेल्स मेन, टेक्निकल एक्सपर्ट, शिक्षक, कंप्यूटर अॉपरेटर, टेक्सटाइल कंपनी […]
विज्ञापन
देवघर : पुरनदाहा स्थित जिला नियोजनालय ने बीते चार वर्षों में महज 3252 बेरोजगारों को ही रोजगार मुहैया कराया गया है. इनमें से 70 फीसदी युवकों को देश व राज्य में संचालित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों में सुरक्षा गार्ड के तौर पर रोजगार मिला है.
इसके अलावा सेल्स मेन, टेक्निकल एक्सपर्ट, शिक्षक, कंप्यूटर अॉपरेटर, टेक्सटाइल कंपनी में कामगार, अनुबंध पर आधारित कंप्यूटर अॉपरेटर आदि के पद पर भी देवघर के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है. यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा ने दी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में 764, 2015 में 41, 2016 में 1638 अौर वर्ष 2017 के जुलाई माह तक 808 लोगों का रोजगार के लिए चयन किया गया है.
शुरू हो चुका है अॉनलाइन रजिस्ट्रेशन
सरकार के निर्देश पर जनवरी से नियोजनालय में अॉनलाइन निबंधन कराये जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके तहत जनवरी से अगस्त माह तक 733 बेरोजगारों ने अॉनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है. इनमें 623 पुरुष अभ्यर्थी व 109 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. जबकि 71 पुरुषों व 14 महिला बेरोजगारों ने अपने निबंधन का नवीकरण करवाया है.
स्टडी सेंटर में चलता है पुस्तकालय
झारखंड सरकार द्वारा राज्य के युवा पीढ़ी और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए जिला नियोजनालय के स्टडी सेंटर में पुस्तकालय-सह-अध्ययन कक्ष संचालित है. इसका उद्देश्य जिले के छात्र-छात्राअों को निःशुल्क पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ एक ऐसा माहौल प्रदान करना है जहां वे एक साथ बैठ कर ध्यानपूर्वक अध्ययन कर सकें. कुछ ऐसे विद्यार्थी भी हैं जो आर्थिक तंगी की वजह से अपनी पढ़ाई या प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु पठन सामग्री नहीं खरीद पाते हैं. सरकार की पहल पर नियोजनालय में निबंधित बेरोजगार विद्यार्थियों को पुस्तकालय में कंप्यूटर, कुर्सी, टेबल, शौचालय, पेयजल आदि की निःशुल्क व्यवस्था की गयी है. साथ ही विद्याथियों के लिए हिंदी व अंग्रेजी के समाचार पत्र, रेलवे, बैंक, जेपीएससी, एसएससी, जेनरल कंपीटिशन व इंप्लायमेंट न्यूज पेपर के अलावा एनसीइआरटी की पुस्तकें मौजूद हैं. इनका लाभ नियोजनालय से पंजीकृत छात्र ले सकते हैं. विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए समय-समय पर कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन होता है.
अतिरिक्त प्रभार पर देवघर जिला के पदाधिकारी
जिला नियोजनालय कार्यालय में एक पदाधिकारी समेत कुल चार कर्मी कार्यरत हैं. इनमें से जिला नियोजनालय पदाधिकारी धनबाद जिले में पदस्थापित हैं. वह देवघर जिले में अतिरिक्त प्रभार में हैं. इनके अलावा एक लिपिक व एक कंप्यूटर अॉपरेटर तथा एक अनुसेवक पदस्थापित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










