संदर्भ : शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़ा,10 अक्तूबर तक मांगी 21 नवनियुक्त शिक्षकों की रिपोर्ट
देवघर : देवघर में प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति फर्जीवाड़ा मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने 21 नवनियुक्त शिक्षकों से संबंधित अद्यतन जांच रिपोर्ट दस अक्तूबर तक मांगी है. इस दौरान चिह्नित शिक्षकों के शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच सहित चयन प्रक्रिया में हुए घालमेल की जांच की जायेगी. विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार […]
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रारंभिक मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट में 31 नवनियुक्त शिक्षकों को फर्जीवाड़ा मामले में चिह्नित किया गया था. विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नौ नवनियुक्त शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था. एक नवनियुक्त शिक्षक का नाम दो जगह दर्ज है. कक्षा एक से पांचवीं एवं कक्षा छह से आठवीं तक तक में कुल 599 अभ्यर्थियों का चयन नवनियुक्त शिक्षक के रूप में किया गया था. इसमें कक्षा एक से पांचवीं तक में 461 शिक्षक एवं कक्षा छह से आठवीं तक 138 शिक्षकों का चयन किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










