नाराजगी: जमीन के बदले नौकरी को वेजबोर्ड में शामिल नहीं करने पर रोष, आक्रोशित मजदूरों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

चितरा: वेजबोर्ड में अनुकंपा के आधार पर व विस्थापितों को जमीन के बदले नौकरी देने की मांग वेजबोर्ड में शामिल नहीं करने पर रोष देखा जा रहा है. इसके विरोध में मजदूर संगठन सीटू के बैनर तले चितरा स्थित वर्कशॉप के मुख्य गेट पर कोल इंडिया व सरकार के विरोध में मजदूरों ने प्रदर्शन किया. […]

विज्ञापन
चितरा: वेजबोर्ड में अनुकंपा के आधार पर व विस्थापितों को जमीन के बदले नौकरी देने की मांग वेजबोर्ड में शामिल नहीं करने पर रोष देखा जा रहा है. इसके विरोध में मजदूर संगठन सीटू के बैनर तले चितरा स्थित वर्कशॉप के मुख्य गेट पर कोल इंडिया व सरकार के विरोध में मजदूरों ने प्रदर्शन किया.
कोल इंडिया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. सीटू के सचिव रामेदव सिंह ने कहा कि लगभग आठ-नौ चक्र की वार्ता वेजबोर्ड कमेटी, कोल इंडिया व सरकार के प्रतिनिधि से वार्ता हो चुकी है, लेकिन वेजबोर्ड का गठन नहीं किया जा रहा है. जिससे हम मजदूरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
सरकार व कोल इंडिया की नीति मजदूर विरोधी है. जिस कारण उनकी मांगें शामिल नहीं की गयी व वेजबोर्ड के समझौते में हस्ताक्षर नहीं हो रहा है और वेजबोर्ड के गठन का मामला अधर में लटका पड़ा है.
कहा कि अगर वेजबोर्ड का गठन नहीं किया गया तो सभी जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उपाध्यक्ष दिनेश महतो ने भी कोल इंडिया व सरकार के रवैये से मजदूरों को अवगत कराया व आंदोलन की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया. इस मौके पर राजेन्द्र मंडल, प्रवेश रजवार, रतन कोल, पलटू महतो, सुधीर मल्लिक, मंटू महतो, सोनालाल सोरेन, डोमन दे, रतन रजक आदि ने विरोध प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola