यूनाइटेड बैंक डकैती कांड
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : यूनाइटेड बैंक डकैती कांड में डीआइजी अखिलेश झा ने लापरवाही बरतने के आरोप में नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय को निलंबित कर दिया. प्रभात खबर से बातचीत में डीआइजी ने इसकी पुष्टि की है. इधर, एसपी ए विजयालक्ष्मी ने सारठ इंस्पेक्टर बिनाेद कुमार को नगर का नया थाना प्रभारी बनाया है. […]
विज्ञापन
देवघर : यूनाइटेड बैंक डकैती कांड में डीआइजी अखिलेश झा ने लापरवाही बरतने के आरोप में नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय को निलंबित कर दिया. प्रभात खबर से बातचीत में डीआइजी ने इसकी पुष्टि की है. इधर, एसपी ए विजयालक्ष्मी ने सारठ इंस्पेक्टर बिनाेद कुमार को नगर का नया थाना प्रभारी बनाया है. डीआइजी की इस कार्रवाई से पहले एसपी ए विजयालक्ष्मी ने इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया था तथा बैंक ड्यूटी में रहने के बावजूद घटना होने के
नगर थाना प्रभारी…
कारण नगर थाना के एएसआइ जीके मित्रा को निलंबित कर दिया था. इस संबंध में एसपी ने जिलादेश जारी कर दिया गया है. बताते चलें कि देवघर में बैंक लूट होने की पूर्व सूचना पर जिले भर में हाइअलर्ट घोषित कर सभी बैंकों के आसपास निगरानी रखने व सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश था. बावजूद घनी आबादी क्षेत्र मुख्य बाजार आजाद चौक के समीप स्थित यूनाइटेड बैंक से सशस्त्र अपराधियों द्वारा 52,94,903 रुपये की डकैती होने से विभाग की छवि धूमिल हुई है.
डीआइजी अखिलेश झा ने थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय को किया निलंबित
सारठ इंस्पेक्टर िबनोद कुमार बने नये थाना प्रभारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










