रीजनल वैक्सीन स्टोर का हाल रखना है वैक्सीन, रखा जाता है खाने का सामान

Updated:
विज्ञापन

देवघर: देवघर के रीजनल वैक्सीन स्टोर के फ्रीजर में वैक्सीन के साथ पीने का पानी व खाने का सामान रखा जाता है. इसका खुलासा तब हुआ, जब फ्रीजर में टेंप्रेचर लॉगर स्टॉल करने प्रोजेक्ट मैनेजर सह तकनीशियन मृत्युंजय राठौर वैक्सीन स्टाेर पहुंचे थे. राठौर को रीजनल वैक्सीन स्टोर के फ्रीजर में क्षेत्रीय तकनीकी सहायक संजय […]

विज्ञापन
देवघर: देवघर के रीजनल वैक्सीन स्टोर के फ्रीजर में वैक्सीन के साथ पीने का पानी व खाने का सामान रखा जाता है. इसका खुलासा तब हुआ, जब फ्रीजर में टेंप्रेचर लॉगर स्टॉल करने प्रोजेक्ट मैनेजर सह तकनीशियन मृत्युंजय राठौर वैक्सीन स्टाेर पहुंचे थे. राठौर को रीजनल वैक्सीन स्टोर के फ्रीजर में क्षेत्रीय तकनीकी सहायक संजय कुमार द्वारा टेंप्रेचर लॉगर स्टॉल करने नहीं दिया गया.

इस दौरान संजय ने आपा खो दिया और दरवाजा बंद करते हुए उन्हें यह कहा कि एमडी व डीआइसी का पत्र लाये बिना टेंप्रेचर लॉगर लगाने नहीं देंगे. फ्रीजर में पानी, दूध की बोतल व खाना रखे रहने की वजह से ही उन्हें रोकने की कोशिश की गयी.

वैक्सीन स्टॉक रजिस्टर तक नहीं दिया : वैक्सीन स्टॉक रजिस्टर मांगे जाने पर भी राठौर के साथ बदसलूकी की गयी थी. इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर राठौर ने सीनियर यूएनडीपी प्रेम कमल को शिकायत की थी. प्रेम कमल ने 30 अगस्त को इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ सुमंत मिश्रा को ई-मेल भेज कर मामले से अवगत कराया था. निदेशक प्रमुख ने मामले को गंभीरता से लिया है. मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है.

उक्त जांच कमेटी में जिले के सिविल सर्जन डॉ एससी झा व डीआरसीएचओ डॉ सुधीर प्रसाद को रखा गया है. इस संबंध में निदेशक प्रमुख डॉ मिश्रा ने अपने कार्यालय के ज्ञापांक 2428/डी (आरसीएम) दिनांक 01.09.17 के तहत जारी पत्र में कहा है कि शीत शृंखला के तकनीकी सहायक पर वीसीसीएम सह तकनीशियन श्री राठौर ने तथाकथित दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि रीजनल वैक्सीनेटर फ्रीजर में पानी, दूध की बोतल व खाने का सामान रखा जाता है. इसकी फोटाे भी मेल से भेजी गयी है. जांच कमेटी से जांच कर पांच सितंबर तक रिपोर्ट मांगी गयी है और वस्तु-स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय स्वास्थ्य महकमे में इसकी जानकारी होने के बाद हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola