आठ नामजद व 40 अज्ञात पर प्राथमिकी
देवघर: बंपास टाउन खोरादह मौजा स्थित सर्राफ भवन के केयर टेकर देवीपुर थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव निवासी अरुप चक्रवर्ती ने नगर थाना में मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में कमलकोठी पुरनदाहा मुहल्ला निवासी रमेश कुमार शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, बंपास टाउन निवासी सहदेव राउत, अमरेंद्र कुमार राव, पप्पू राउत, झौसागढ़ी निवासी […]
28 अगस्त को करीब नौ बजे हरवे-हथियार से लैस सभी आरोपित पहुंचे और नजायज मजमा बनाते हुए उत्तर दिशा की दीवार तोड़ने लगे. मना करने पर हथियार का भय दिखाते हुए जान मारने की धमकी दी. दीवार को तोड़ कर अंदर घुस गये व कमरे का सामान भी तोड़ने-फोड़ने लगे. कमरे में घुसकर आरोपितों ने नगद सात हजार रुपया व जमीन संबंधी दस्तावेज भी लूट लिये. इसकी सूचना देने पर पेट्रोलिंग पुलिस पहुंची तथा केयर टेकर व उसके सहयोगी की जान बचायी. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 551/17 भादवि की धारा 143, 341, 323, 447, 427, 504, 506, 379 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










