एएस कॉलेज: आधारभूत संरचना व शैक्षणिक कार्यों की होगी जांच, नैक की पीयर टीम करेगी मूल्यांकन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : एएस कॉलेज की आधारभूत मूलभूत संरचना, शैक्षणिक गतिविधियां एवं शोध परक कार्यों की गुणवत्ता की जांच नेशनल असेस्मेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) द्वारा की जायेगी. कॉलेज प्रशासन के अनुरोध पर नैक की पीयर टीम दो दिवसीय दौरे पर 18 व 19 सितंबर को देवघर आयेगी. पीयर टीम कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा अभिभावकों […]
विज्ञापन
देवघर : एएस कॉलेज की आधारभूत मूलभूत संरचना, शैक्षणिक गतिविधियां एवं शोध परक कार्यों की गुणवत्ता की जांच नेशनल असेस्मेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) द्वारा की जायेगी. कॉलेज प्रशासन के अनुरोध पर नैक की पीयर टीम दो दिवसीय दौरे पर 18 व 19 सितंबर को देवघर आयेगी. पीयर टीम कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा अभिभावकों तथा पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं से अलग-अलग बैठक करेगी. कॉलेज ने अनुरोध किया है कि पूर्ववर्ती छात्रों व अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपना बहुमूल्य समय देकर कॉलेज के मूल्यांकन में सहयोग करें.
पीयर टीम अलग-अलग करेगी मीटिंग
पीयर टीम के सदस्य कॉलेज के प्रिंसिपल, स्टेयरिंग कमेटी एवं इंटरनल क्वालिटी एसुरेंश सेल (आइक्यूएसी) के सदस्यों के साथ भी मीटिंग करेंगे. साथ ही टीम विभिन्न विभागों लाइब्रेरी, हेल्थ सेंटर, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, कैंटीन आदि का निरीक्षण करेंगे. छात्रों, पूर्ववर्ती छात्रों एवं अभिभावकों से मिलेंगे. साथ ही अपना-अपना सुझाव देंगे. निरीक्षण के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. साथ ही पीयर टीम द्वारा रिपोर्ट भी तैयार की जायेगी.
नैक पीयर की टीम के आगमन को लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. अब टीम के आने एवं मूल्यांकन का इंतजार है.
– डॉ फणिभूषण यादव, प्राचार्य, एएस कॉलेज, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










