दुस्साहस: पालोजोरी में आसनसोल के कपड़ा व्यापारी को बनाया निशाना, व्यवसायी से 80 हजार की लूट
पालोजोरी: थाना क्षेत्र के तुरी पहाड़ी के पास बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े कपड़ा व्यवसायी की कार को रोक कर करीब 80 हजार रुपए लूट लिए. घटना रविवार लगभग पांच बजे संध्या की बतायी जाती है. कपड़ा व्यवसायी राजीव कुमार गुप्ता आसनसोल के रहने वाले हैं. आसनसोल में ही उनका कपड़े का व्यवसाय है. रविवार […]
बाइक सवार कुल चार लोगों ने चालक को गाड़ी से उतार कर उससे कार की चाबी छीन ली. इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने कपड़ा व्यवसायी को डरा-धमका कर उसके पास से रुपए का बैग छीन लिया और बाइक पर सवार हो कर असना की ओर सभी भाग खड़े हुए. इसके बाद चालक ने किसी तरह कार को स्टार्ट किया और पालोजोरी थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस पदाधिकारी को दी. थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह व्यवसायी को लेकर तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे और तहकीकात शुरू कर दी. इसके अलावा थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र की कई सड़कों की नाकेबंदी करते हुए बाइक की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










