73 हजार गबन में बीपीओ समेत चार पर प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सोनारायठाढ़ी: प्रखंड के पूर्व बीडीओ जहूर आलम की लिखित शिकायत पर सोनारायठाढ़ी थाने में मनरेगा योजना में बीपीओ समेत चार पर 73 हजार से ज्यादा के गबन की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. योजना खिजुरिया पंचायत के चमरदेवलस गांव में बन रहे मिट्टी मोरम पथ की है. इसमें बीपीओ अजीत कुमार टुडू,पंचायत सेवक रतन कुमार […]
विज्ञापन
सोनारायठाढ़ी: प्रखंड के पूर्व बीडीओ जहूर आलम की लिखित शिकायत पर सोनारायठाढ़ी थाने में मनरेगा योजना में बीपीओ समेत चार पर 73 हजार से ज्यादा के गबन की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. योजना खिजुरिया पंचायत के चमरदेवलस गांव में बन रहे मिट्टी मोरम पथ की है. इसमें बीपीओ अजीत कुमार टुडू,पंचायत सेवक रतन कुमार सिंह,रोजगार सेवक चंद्रदेव दास व योजना के मेठ सुभाष यादव पर सरकारी राशि गबन का आरोप लगाया गया है. योजना संख्या 24/15-16 में 73 हजार 664 रुपये की अवैध निकासी का आरोप है.
क्या है मामला
चमरदेवला गांव में प्रखंड से मनरेगा योजना के तहत मिट्टी मारम पथ का निर्माण किया जाना था. जिसकी प्राक्कलन राशि 2,94,500 रुपये थी. लेकिन पंचायत व प्रखंड के कर्मियों की मिलीभगत से 99, 200 रुपये की निकासी हो चुकी है. लेकिन मापी पुस्तिका में मात्र 25, 536 रुपये का ही कार्य दिखाया जा रहा है. इस बाबत तत्कालीन बीडीओ जहूर आलम ने बताया कि योजना में गड़बड़ी की जांच की गयी. जिसमें 73,664 रुपये की अवैध निकासी हुई थी. जिसमें आरोपित सूद समेत 81,000 रुपये जमा कर चुके हैं.
कहते हैं थाना प्रभारी
इस बाबत थाना प्रभारी मरियानुस खलको ने बताया कि बीडीओ के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच में दोषी पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










