स्कूल की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

Updated:
विज्ञापन

सारठ: तेली पड़ुवा उच्च विद्यालय की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में गांव के ही दो पक्षो मे कभी भी खूनी संघर्ष की आशंका जतायी जा रही है. रविवार को थाना प्रभारी एनडी राय जांच के लिए गांव पहुंचे थे. पूछताछ कर ही रहे थे कि दोनों पक्षों ने कब्जा करने को लेकर जमकर […]

विज्ञापन

सारठ: तेली पड़ुवा उच्च विद्यालय की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश में गांव के ही दो पक्षो मे कभी भी खूनी संघर्ष की आशंका जतायी जा रही है. रविवार को थाना प्रभारी एनडी राय जांच के लिए गांव पहुंचे थे. पूछताछ कर ही रहे थे कि दोनों पक्षों ने कब्जा करने को लेकर जमकर शोर-शराबा किया. गांव में दो पक्षो ने एक-दूसरे पर विद्यालय की जमीन को हड़पने का आरोप लगा कर शिकायत दर्ज करायी है.

गांव के एक पक्ष के लोगो का आरोप हैं कि तेली पड़ुवा उच्च विद्यालय की जमीन जिसका दाग नंबर 34 के रकबा 3.70 एकड़ पर गांव के सीताराम मंडल, कमलेश्वर मंडल, तुलो मंडल, परमेश्वर राय, मोहन मंडल, नंदकिशोर मंडल व भोला मंडल के द्वारा जबरन विद्यालय की जमीन पर कब्जा कर लिया है.

वहीं दूसरे पक्ष के लोगो ने कहा कि गांव की गैरमजुरवा जमीन खाता नंबर 113 के रकबे में अकलेश्वर मंडल, मुरली मंंडल, भीम मंडल,कामदेव मंडल,पंजच मंडल, सुभाष मंडल, रामदेव मंडल व गिरधारी मंडल ने कब्जा रखा है. इन जमीन पर कई लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. दोनो पक्षों ने इसको लेकर शिकायत की है. समझाते हुए थाना प्रभारी एनडी राय ने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है. गांव में विधि-व्यवस्था को बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. थाना प्रभारी ने गांव मे चौकीदार को तैनात कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola