शैलेंद्र हत्याकांड : गौरा मोड़ से एक दुकानदार हिरासत में
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव में पूर्व पंस सदस्य शैलेंद्र यादव हत्याकांड में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस दौरान पुलिस ने शनिवार को रिखिया-रढ़िया रोड स्थित गौरा मोड़ के समीप से एक दुकानदार को हिरासत में लिया है. उक्त व्यक्ति का दुकान गौरा मोड़ से कुछ दूरी पर दमगिया के पास […]
विज्ञापन
देवघर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के रढ़िया गांव में पूर्व पंस सदस्य शैलेंद्र यादव हत्याकांड में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस दौरान पुलिस ने शनिवार को रिखिया-रढ़िया रोड स्थित गौरा मोड़ के समीप से एक दुकानदार को हिरासत में लिया है. उक्त व्यक्ति का दुकान गौरा मोड़ से कुछ दूरी पर दमगिया के पास है. पुलिस उक्त व्यक्ति से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. पुलिस को पता चला है कि दमगिया के पास कुछ अपराधियों का जमावड़ा हुआ था व देर शाम तक पार्टी चली थी.
उक्त स्थान पर एकमात्र खैनी व गुटखा का दुकान है. पुलिस अपराधियों के बारे में जानकारी लेने के लिए कई बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. इसके अलावा रढ़िया गांव से ही शुक्रवार को हिरासत में लिये गये शैलेंद्र यादव के एक पड़ोसी युवक से पुलिस ने शनिवार देर रात तक रिखिया पिकेट में पूछताछ की. बताया जाता है कि इस पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस शनिवार को ही शैलेंद्र के इस पड़ोसी युवक के घर भी गयी थी तथा युवक के दोस्तों के बारे में जानकारी प्राप्त की है.
घटना से कुछ देर पहले घर भी गया था शैलेंद्र
अब तक हुई छानबीन में पुलिस को पता चला है कि शैलेंद्र यादव घटना से कुछ देर पहले शाम में अपने घर गया था व अपने माता-पिता के साथ मिल कर सुल्तानगंज जाने के लिए पैसे भी दिये. इस दौरान शैलेंद्र उक्त पड़ोसी युवक के घर के समीप गया व उक्त युवक से अवैध बालू उठाव को लेकर बहस भी हुई थी. पुलिस का अनुसंधान यहीं से आगे बढ़ता जा रहा है. पुलिस शूटर की तलाश में तीनसीमानी में लगातार छापेमारी कर रही है. अब तक हुई जांच में यह पता चल गया है कि शैलेंद्र की हत्या बालू उठाव के वर्चस्व में की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










