श्राइन बोर्ड की बैठक में भविष्य के प्लान पर चर्चा, कमिश्नर ने कहा पहले ही बनायें डीपीआर, स्थायी संरचना पर काम हो

Updated:
विज्ञापन

देवघर: देवघर सर्किट हाउस में बाबा बैद्यनाथधाम-बासुकिनाथधाम मेला क्षेत्र विकास प्राधिकार (श्राइन बोर्ड) की कार्यकारी परिषद की बैठक कमिश्नर डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई. डीसी राहुल सिन्हा ने बताया कि साल दर साल श्रावणी मेले में भीड़ बढ़ने की स्थिति में होल्डिंग प्वाइंट और बढ़ाने की जरूरत है, इसके लिए मत्स्य विभाग से […]

विज्ञापन
देवघर: देवघर सर्किट हाउस में बाबा बैद्यनाथधाम-बासुकिनाथधाम मेला क्षेत्र विकास प्राधिकार (श्राइन बोर्ड) की कार्यकारी परिषद की बैठक कमिश्नर डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई. डीसी राहुल सिन्हा ने बताया कि साल दर साल श्रावणी मेले में भीड़ बढ़ने की स्थिति में होल्डिंग प्वाइंट और बढ़ाने की जरूरत है, इसके लिए मत्स्य विभाग से एक्सचेंज के जरिये मिली जमीन पर एक बहुउद्देशीय भवन निर्माण एवं पर्यटन विभाग के अधीन एक अतिथिशाला के निर्माण की आवश्यकता है. इस पर कमिश्नर ने डीसी से डीपीआर तैयार करवाने व जमीन संबंधी प्रस्ताव पेश करने का निर्देश दिया.
मंदिर में तुलसी पिंडा तक रैंप निर्माण का प्रस्ताव: डीसी ने बताया कि संस्कार मंडप से भैरव मंदिर के निकट तुलसी पिंडा तक रैंप निर्माण का प्रस्ताव दिया. कमिश्नर ने इसके निर्माण पर भी सहमति दी और अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके अलावा मंदिर परिसर के फर्श के टूटे-फूटे प्लेट को दुरुस्त करवाने का निर्णय हुआ. इस पर एएसआइ(भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) से सलाह लेने का निर्णय लिया गया. बैठक में डीसी ने नेहरू पार्क में वर्टिकल वाहन पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव दिया. इसके लिए डीपीआर बनवाने को कहा गया.
विभिन्न बजट की स्वीकृति : डीसी ने कहा कि श्रावणी एवं भादो मेला की व्यवस्था के लिए वस्तु एवं सेवा की दर निविदा प्राप्त कर पूर्व से हीं निर्धारित कर लिया जायेगा. परिषद ने दुर्गापूजा-काली पूजा से संबंधित बजट प्रस्तुत को भी स्वीकृति दी. साथ ही श्रावणी मेला में विभिन्न व्यवस्था पर हुए खर्च के लिए 1.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी.
तीन प्रमुख स्थलों पर पुलिस व दंडाधिकारी की तैनाती पर विचार : कमिश्नर ने सुल्तानगंज से देवघर के रास्ते में तीन प्रमुख स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ बल का स्थायी नियोजन का प्रस्ताव देने को कहा. देवघर और दुमका डीसी को उन्होंने भविष्य की योजनाओं प्राक्कलन प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. डीआइजी अखिलेश झा ने क्यू कॉम्प्लेक्स में बल की स्थायी नियुक्ति एवं पुलिस बैरक के लिए बनने वाले भवन के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया.
मल्टी काॅम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव : डीसी दुमका मुकेश कुमार ने कहा कि श्रावणी मेला में आने वाले पुलिस एवं सामान्य कर्मियों के आवासन के लिए दो हजार की क्षमता वाला मल्टी कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव है. डीसी दुमका ने कहा कि बासुकिनाथ में आधारभूत संरचना का अभाव है और इसके लिए गोचर भूमि को रूपांतरित कर अधिग्रहण किया जा सकता है और इस पर दस हजार की क्षमता वाला क्यू कॉम्प्लेक्स बनाया जाये. बैठक में एसपी ए विजयालक्ष्मी के अलावा श्राइन बोर्ड कार्यकारी परिषद के सदस्यगण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola