वैश्य समुदाय ने की गणिनाथ पूजा

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर: अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ की पूजा सह वार्षिक समारोह शहर के कालीमंडा स्थित गणिनाथ मंदिर में शनिवार को मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ की पूजा अर्चना कर झंडोत्तोलन के साथ की गयी. समाज के लोगों ने कुल देवता बाबा गणिनाथ की विधिवत पूजा अर्चना के बाद […]

विज्ञापन
मधुपुर: अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा द्वारा आयोजित बाबा गणिनाथ की पूजा सह वार्षिक समारोह शहर के कालीमंडा स्थित गणिनाथ मंदिर में शनिवार को मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ की पूजा अर्चना कर झंडोत्तोलन के साथ की गयी.
समाज के लोगों ने कुल देवता बाबा गणिनाथ की विधिवत पूजा अर्चना के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया.

जिसमें स्थानीय भजन गायक मनोज डालमिया ने एक बढकर एक भजन की प्रस्तुति किया. भजन गायिका कुमकुम ने जेकर नाथ गणिनाथ उ अनाथ कैसे होयी…. , भोले ओ भोले…आदि कई भजन प्रस्तुत की. बच्चों के बीच क्विज व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुल देवता के पूजा अर्चना के लिए विभिन्न जगहों से मध्य देशीय समाज के लोग शामिल हुए. उत्सव को लेकर आसपास के इलाको में भक्ति का माहौल बना रहा.

विदित हो कि भाद्र कृष्ण पक्ष के अष्टमी के उपरांत पावन शनिवार के दिन परम पूज्य बाबा गणिनाथ जी का इस पावन धरा धाम पर अवतरण हुए थे. उत्सव में सैकडो महिला, पुरूष व बच्चे श्रद्वालू शामिल हुए. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजकुमार साह, दिनेश साह, आशीष कुमार, मुकेश साह, रमेश गुप्ता, शशि गुप्ता, विजय गुप्ता, सचिन गुप्ता, राजीव गुप्ता, निलेश गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, आकाश गुप्ता, रेणु गुप्ता, संगीता देवी, शारदा शरण, नीलम देवी, कंचन माला देवी, सुनिता देवी, बेबी साह के अलावे नप अध्यक्ष संजय यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष दीवाकर गुप्ता, अवनी भूषण, मालती देवी, पप्पु पांडेय, गुडु दुबे, सचिन रवानी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola