सुबह में भारी वाहनों पर रहेगी पाबंदी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर : श्रीश्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के आगमन दिवस पर निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की गयी है. शनिवार की अहले सुबह से 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा. इस दौरान देवघर- रोहिणी मार्ग स्थित सत्संग आश्रम के मुख्य द्वार से होकर तथा देवघर-जसीडीह […]
विज्ञापन
देवघर : श्रीश्री ठाकुर अनुकुलचंद्र जी के आगमन दिवस पर निकलने वाली शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी की गयी है. शनिवार की अहले सुबह से 10 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा. इस दौरान देवघर- रोहिणी मार्ग स्थित सत्संग आश्रम के मुख्य द्वार से होकर तथा देवघर-जसीडीह मार्ग स्थित सत्संग चौक से होकर किसी भी बड़े वाहन के परिचालन पर रोक रहेगी.
अनुमंडल पदाधिकारी ने नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर को निर्देश जारी कर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व लाठी बल की प्रतिनियुक्ति करने तथा स्वयं नियमित गश्ती करने का निर्देश दिया है. वहीं यातायात प्रभारी को यातायात व्यवस्था बनाये रखने तथा देवघर सीअो व बीडीअो को वरीय दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










