शोभा यात्रा के मद्देनजर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

Updated:
विज्ञापन

देवघर : श्रीश्री ठाकुर अनुकुलचंद्रजी के शुभागमन दिवस पर शनिवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसकी जानकारी सत्संग आश्रम के सचिव कार्तिक चंद्र सरकार ने प्रशासन को लिखित जानकारी दी है. वहीं दूसरी अोर बकरीद त्योहार को भी ध्यान में रखते हुए अनुमंडल कार्यालय की अोर से अलग-अलग स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की […]

विज्ञापन

देवघर : श्रीश्री ठाकुर अनुकुलचंद्रजी के शुभागमन दिवस पर शनिवार को विशाल शोभा यात्रा निकाली जायेगी. इसकी जानकारी सत्संग आश्रम के सचिव कार्तिक चंद्र सरकार ने प्रशासन को लिखित जानकारी दी है. वहीं दूसरी अोर बकरीद त्योहार को भी ध्यान में रखते हुए अनुमंडल कार्यालय की अोर से अलग-अलग स्थलों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

शनिवार सुबह चार से आठ बजे तक ठाकुर बंगला मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक बीपीअो रमेश कुमार झा, सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक आनंद बाजार में प्रसाद वितरण स्थल पर बाजार पर्यवेक्षक साधन कुमार व शाम छह बजे से रात्रि 11 बजे तक सहायक प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार, सत्संग कार्यालय परिसर स्थित समाधि स्थल पर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक जेइ महेश कुमार तथा शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक जेई मनोज कुमार साहा की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola