िबना रजिस्ट्रेशन के चल रहे तीन हजार दोपहिया वाहन
देवघर : जिला परिवहन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन का काम पिछले एक माह से लंबित है. तकनीकी वजह से अब तक करीब तीन हजार दोपहिया वाहनों को ऑनलाइन नहीं किया गया है. फिर भी देवघर की सड़कों पर फर्राटेदार तरीके से वाहनों का परिचालन हो रहा है. रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण वाहनों में नंबर का […]
देवघर : जिला परिवहन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन का काम पिछले एक माह से लंबित है. तकनीकी वजह से अब तक करीब तीन हजार दोपहिया वाहनों को ऑनलाइन नहीं किया गया है. फिर भी देवघर की सड़कों पर फर्राटेदार तरीके से वाहनों का परिचालन हो रहा है. रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण वाहनों में नंबर का भी उल्लेख नहीं है.
नतीजा दुर्घटना होने पर बाइक के बारे में नंबर से जानकारी रख पाना मुश्किल हो गया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार करीब दो हजार आवेदन एजेंसी के द्वारा तथा करीब एक हजार आवेदन कार्यालय काउंटर के माध्यम से जमा लिया गया है. नियम के तहत एक सप्ताह में रजिस्ट्रेशन कर कार्ड इश्यू करने का प्रावधान है. आवेदनकर्ता रजिस्ट्रेशन व कार्ड इश्यू कराने के लिए हर दिन कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










