ट्रक के धक्के से एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

सारठ/सारवां : सारठ-पालाजोरी मुख्य पथ के लोधरा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर सारठ थाना प्रभारी एनडी राय, जेएसआई ललन कुमार, श्रीनारायण राय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पैदल पालाजोरी की ओर जा […]

विज्ञापन

सारठ/सारवां : सारठ-पालाजोरी मुख्य पथ के लोधरा मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर सारठ थाना प्रभारी एनडी राय, जेएसआई ललन कुमार, श्रीनारायण राय दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.

स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक पैदल पालाजोरी की ओर जा रहा था,
तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. युवक के सिर में गहरा जख्म मिला व ब्लू पैंट व हरा रंग का शर्ट पहने था. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया .
बिगड़ा असंतुलन, मौत
सारवां. बंदरपहरी गांव के युवक रंजीत महथा (30) की दोंदिया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. रंजीत बाइक से जा रहा था, तभी असंतुलन खाेने की वजह से वह गिर गया. रंजीत के सिर पर गहरी चोट लगी थी. गश्ती दल ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां डॉ विजय कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola